IPL 2022 के लिए सभी टीमों ने अपने कप्तानों के नाम की घोषणा कर दी है। आईपीएल के 15वें सीजन में खेलने वाली 10 में से 8 टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि दो टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों पर कप्तान के तौर भरोसा जताया है। आईपीएल 2022 के लिए सबसे आखिरी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम के कप्तान का ऐलान किया है। आप इस खबर में जान पाएंगे कि कौन सी टीम ने किस खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी है।
IPL 2022 में सभी कप्तानों के नाम सामने आए
सबसे पहले बात करते हैं मुंबई इंडियंस की, मुंबई की फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था और उन्होंने कप्तान बनाया था। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कप्तान के रूप में एमएस धोनी को रिटेन किया था। जबकि दिल्ली की टीम ने ऋषभ पंत पर कप्तान के रूप में भरोसा जताया था। राजस्थान रॉयल्स भी कप्तानी में संजू सैमसन के साथ बनी रही। संजू ने पिछले साल भी राजस्थान की कप्तानी की थी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को रिटेन किया था और उन्हें कप्तानी सौंपी थी, जिन्होंने 2021 के आधे सीजन के बाद से टीम की कमान डेविड वॉर्नर से ली थी। इस तरह आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले कुछ टीमों ने अपने कप्तानों की पुष्टि कर दी थी। वहीं ऑक्शन के पहले नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केएल राहुल को कप्तान चुना था। जबकि हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने कमान सौंपी थी।

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया। कोलकाता ने श्रेयस अय्यर पर 12.25 करोड़ रुपये खर्च किए है। जबकि पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपना कप्तान बनाया। मयंक को पंजाब की टीम ने पहले ही रिटेन कर लिया था। वहीं अब आरसीबी ने फाफ डुप्लेसी को अपना कप्तान चुना है। इस तरह सभी 10 टीमों के कप्तानों का नाम सामने आ गया है। जिनमें से सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के कप्तान विदेशी हैं।
सभी टीमों के कप्तान के नाम
चेन्नई सुपर किंग्स एमएस धोनी
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स रिषभ पंत
राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन
सनराइजर्स हैदराबाद केन विलियमसन
पंजाब किंग्स मयंक अग्रवाल
कोलकाता नाइट राइडर्स श्रेयस अय्यर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फाफ डुप्लेसी
लखनऊ सुपर जाएंट्स केएल राहुल
गुजरात टाइटन्स हार्दिक पांड्या
संबंधित खबरें
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला