IPL 2022 का मेगा ऑक्शन के पहले दिन दिल्ली ने अच्छी बोली लगाई और नौ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और मिचेल मार्श को दिल्ली की टीम ने अपने साथ जोड़ा। इन दोनों को सस्ते में जोड़ने के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज Wasim Jaffer ने एक बार फिर अपने अंदाज में ट्वीट किया और कम दाम पर बिकने पर सोशल मीडिया पर खूब मजे लिए है।
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में सरोजिनी मार्केट के भाव बिके खिलाड़ी
जाफर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्लीवासी हमेशा सौदेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन डेविड वार्नर को महज 6.25 करोड़ रुपये में खरीदना सरोजिनी नगर मार्केट लेवल का सौदा रहा। वार्नर अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। लेकिन आईपीएल 2021 में हैदराबाद ने पहले तो उन्हें कप्तानी से हटाया और फिर टीम से भी बाहर कर दिया था। वार्नर आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 150 मैचों में 41 से अधिक की औसत से अब तक 5449 रन बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने वार्नर के अलावा ऑलराउंडर मिचेल मार्श को 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा। मार्श का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। उनके अलावा शार्दूल ठाकुर को 10.75 करोड़ में, मुस्ताफिजुर रहमान को दो करोड़ में, कुलदीप यादव को दो करोड में, अश्विन हेब्बर को 20 लाख में, सरफराज खान को 20 लाख में, कमलेश नागरकोटी को 1.10 करोड़ में केएस भरत को दो करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।