ICC Women’s World Cup 2022 का 15वें मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम ने भारतीय टीम को 4 विकेट से हराकर कई मैचों के बाद जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 134 रन ही बना सकी।भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। वहीं इंग्लैंड के नाइट ने अर्धशतक बनाकर टीम को जीत दिला दी।
ICC Women’s World Cup 2022 में इंग्लैंड की टीम ने वापसी
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस फैसले को इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सही साबित किया। भारत को पहला झटका 18 के स्कोर पर लगा। उसके बाद भारतीय टीम संभल नहीं पाई और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। यास्तिका भाटिका 8 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद मिताली राज 1 रन बनाकर चलते बनी। वहीं दीप्ति शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। भारत की स्थिति खराब होती ही चली गई। 28 रन पर 3 विकेट खोने के बाद स्मृति मंधाना के साथ हरमनप्रीत ने कुछ रन जोड़ने की कोशिश की। लेकिन हरमन अपने 14 रन के निजी स्कोर पर चलते बनी।

61 पर चौथा विकेट खोने के बाद पांचवा झटका भी इसी स्कोर पर लगा। स्नेह राणा बिना कोई रन बनाए चलती बनी। एक छोर से तब तक स्मृति मंधाना टिकी हुई थी। लेकिन 71 के स्कोर पर वो भी अपना विकेट गंवा बैठी। मंधाना ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। उसके बाद ऋचा घोष और झूलन गोस्वामी ने मिलकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। 123 पर ऋचा घोष के आउट होने के बाद पूरी टीम 134 रनों पर ही सिमट गई। ऋचा ने 33 और झूलन गोस्वामी ने 20 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के लिए डीन ने 4 और आन्या श्रबसोल ने 2 विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड ने अपने 2 विकेट महज 4 के स्कोर पर ही गंवा दिया। उसके बाद नैटली सिवर ने 45 रन की पारी खेलकर टीम को अच्छी स्थिति में ले आई। इंग्लैंड का जब तीसरा विकेट गिरा तब स्कोर 69 रन था। वहां से इंग्लैंड की टीम ने ज्यादा कोई झटका नहीं लगने दिया। लेकिन अंत तक पहुंचते पहुंचते इंग्लैंड ने अपने 6 विकेट गंवा दिए और इस मुकाबले को जीत लिया। नाइट ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। भारत के लिए मेधना सिंह ने 3, पूजा ने 1 और झूलन ने 1 विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें