ICC Under-19 World Cup 2022 में 5वें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 238 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान के कासिम अकरम ने 80 गेंदों पर नाबाद 135 रन बनाए और गेंदबाजी में पांच विकेट भी चटकाए। कासिम अकरम अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। कासिम ने 63 गेंदों पर शतक बनाया। वो पाकिस्तान की ओर से अंडर-19 में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने।
ICC Under-19 World Cup 2022 में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाजों का जलवा
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 365 रन बनाए। कासिम के अलावा हसीबुल्लाह ने भी शतक बनाया। उन्होंने ने 151 गेंदों पर 136 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। कासिम और हसीबुल्लाह पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही मैच में शतक लगाने का कारनामा किया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा मोहम्मद शहजाद ने भी 73 रनों की पारी खेली।

वहीं 366 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 127 रन पर ही सिमट गई। अकरम ने 37 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं श्रीलंका की तरफ से विनुजा रनपुल ने नाबाद 53 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान दुनिथ ने 40 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दोहरे आंकड़े को पार नहीं कर पाया।
संबंधित खबरें:
ICC Under-19 World Cup 2022 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, इंग्लैंड से होगा खिताबी भिड़ंत
ICC Under-19 World Cup 2022: कब और कहां देख सकेंगे भारत और इंग्लैंड का महामुकाबला, यहां जानें सबकुछ