England की महिला क्रिकेटर नट साइवर और कैथरीन ब्रंट लगभग पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने बाद रविवार को शादी के बंधन में बंध गई। दोनों खिलाड़ी 2017 में इंग्लैंड विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थीं। 2017-18 में इस कपल ने रिलेशनशिप में होने की अधिकारिक धोषणा की थी, दोनों ही क्रिकेटर्स 2020 में शादी करना चाहती थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते दो बाद अब इन दोनों ने शादी की।
England की महिला क्रिकेटर के बीच चला पांच साल तक रिलेशनशिप
साइवर और ब्रंट क्रिकेट की दुनिया में शादी या सगाई करने वाले पहले जोड़े नहीं हैं, इससे पहले न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट और ली ताहुहू के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका की मारिजाना कप और डेन वैन नीकरे भी शादी की बंधन में बंध चुकी हैं। नट और केथरीन दोनों की इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।

इस कपल ने अक्टूबर 2019 में सगाई की थी और शादी आधिकारिक तौर पर सितंबर 2020 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण शादी को स्थगित करना पड़ा। नेट और कैथरीन ने साल 2018 में नए साल की पूर्व संध्या पर शादी करने का फैसला किया था औ अब चार साल बाद दोनों खुशी-खुशी शादी के बंधन में बंध गए।
केथरीन ब्रंट और नेट साइवर आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थीं। गत चैंपियन होने के नाते इंग्लैंड को टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन गेम हारने पर बड़ा झटका लगा था लेकिन टीम ने वापसी करते हुए फाइनल में जगह बना ली। हालांकि इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड की नजर अब आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप पर होगी जो अगले साल दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें: