Cricket News Updates: India और West Indies के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 176 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए होल्डर ने 57 रन बनाए। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने वनडे में 100 विकेट पूरे किए। जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। रोहित शर्मा ने 60 रन बनाए।
IND vs WI: West Indies ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए

IND vs WI: India और West Indies के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत 1000वां वनडे मुकाबला खेल रही है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 176 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए होल्डर ने 57 रन बनाए। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने वनडे में 100 विकेट पूरे किए। भारत को जीत के लिए 177 रन बनाने होंगे।
Sachin Tendulkar ने Lata Mangeshkar के निधन के बाद पहली बार किया ट्वीट

Cricket News Updates: क्रिकेट के दिग्गज Sachin Tendulkar ने Lata Mangeshkar को अंतिम विदाई देने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। सचिन लता मंगेशकर को मां के समान प्यार करते थे और उन्होंने कई बार स्वीकार भी किया है कि लता मंगेशकर में उन्हें अपनी मां नजर आती हैं। लता मंगेशकर का निधन 92 वर्ष की उम्र में हुआ। सचिन ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया। पढ़ें विस्तार से…..
ND vs WI के पहले मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने दी Lata Mangeshkar को श्रद्धांजलि

IND vs WI: India और West Indies के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत 1000वां वनडे मुकाबला खेल रही है। भारतीय टीम ने अबतक 518 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है। अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले वनडे मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने स्टेडियम में स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। आज सुबह लता मंगेशकर का निधन हो गया। वह 92 साल की थीं। पढ़ें विस्तार से…..
Lata Mangeshkar ने 1983 में की थी BCCI की मदद

देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला Lata Mangeshkar का निधन हो गया है। लता मंगेशकर का निधन 92 साल की उम्र में हुआ। क्रिकेट से लता मंगेशकर का पुराना नाता रहा है और उनका एहसान हमेशा से याद किया जाएगा। 1983 में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता था। अब दुनिया की सबसे अमीर बोर्ड BCCI के पास उस समय इनाम देने तक के लिए पैसे नहीं थे। तब लता मंगेशकर ने प्रोग्राम कर खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि जुटाई थी। यही नहीं उन्होंने गाने के लिए बीसीसीआई से एक भी पैसा नहीं लिया था। पढ़ें विस्तार से…..
IND vs WI: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

IND vs WI: India और West Indies के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत 1000वां वनडे मुकाबला खेल रही है। भारतीय टीम ने अबतक 518 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है। रोहित शर्मा इस सीरीज से पहली बार बतौर फुलटाइम कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाल रहे हैं। भारत के लिए दीपक हुड्डा इस मैच से वनडे में डेब्यू कर रहे हैं। पढ़ें विस्तार से…..
ICC Under-19 World Cup 2022 के फाइनल में दिनेश बाना ने धोनी के स्टाइल में छक्का लगाकर जिताया खिताब

ICC Under-19 World Cup 2022 का खिताब भारत ने अपने नाम किया। इंग्लैंड के 4 विकेट से हराकर भारत ने वर्ल्ड कप का पांचवां खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 189 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। भारत के लिए दिनेश बाना छक्का लगाकर टीम को चैंपियन बनाया। ये ठीक वैसा ही है, जैसे साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर भारत को 28 साल के बाद चैंपियन बनाया था। बाना ने फाइनल मुकाबले में 5 गेंदों पर 2 छ्क्के लगाकर भारतीय टीम को 4 साल बाद फिर से अंडर-19 का चैंपियन बना लिया। पढ़ें विस्तार से…..
Lata Mangeshkar के निधन के बाद क्रिकेटरों में शोक की लहर

देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला Lata Mangeshkar का निधन हो गया है। लता मंगेशकर का निधन 92 साल की उम्र में हुआ। उनके निधन की खबर से पूरे देश नें शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक सभी ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। लता मंगेशकर के निधन पर केंद्र ने दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि दी है। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, गौतम गंभीर, मिताली राज, वीवीएस लक्ष्मण, वेंकटेश्वर प्रसाद और आकाश चोपड़ा सहित अन्य दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी। पढ़ें विस्तार से…..
ICC Under-19 World Cup 2022 का खिताब भारत ने किया अपने नाम

ICC Under-19 World Cup 2022 का खिताब भारत ने अपने नाम किया। एंटिगा के नॉर्थ ग्राउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में शनिवार 5 फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर पांचवीं बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में खिताब अपने नाम किया था। पढ़ें विस्तार से…..