Valentine Week 2022 को लेकर हो जाइए तैयार, Rose Day से लेकर Valentine Day तक देखें पूरी लिस्ट

0
757
Valentine Day
Valentine Day

Valentine Week 2022: वैलेंटाइन वीक सात फरवरी से शुरू हो रहा है। फरवरी का महीना हर कपल के लिए बहुत खास होता है। इस महीने में आने वाले वैलेंटाइन डे का इंतजार प्यार करने वाले जोड़ों को पूरे साल रहता है। बता दें कि वैलेंटाइन वीक 7 दिनों तक चलता है, जो 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक होता है। कपल इस पूरे वीक में हर दिन अपने प्यार को कुछ गिफ्ट देते हैं। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन की शुरुआत रोज डे से होती है, Rose Day के दिन आप जिसे चाहते हैं उसे गुलाब दे सकते हैं।

Valentine Week 2022: वैलेंटाइन वीक कैलेंडर

Valentine Day
Valentine Day

7 फरवरी -कपल रोज डे के रुप मनाते हैं इस दिन वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। इस दिन आप जिसे चाहते हैं उसे गुलाब दे सकते हैं। (Rose Day 2022)

8 फरवरी– प्रपोज डे(Propose Day 2022)
इस दिन आप अपने क्रश के सामने अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

Valentine Week
Valentine Week

9 फरवरी- चॉकलेट डे(chocolate day 2022)
वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन chocolate day होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं।

10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2022)
टेडी डे वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है। टेडी डे अपने पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला माना जाता है, इस दिन पार्टनर को टेडी गिफ्ट किया जाता है।

11 फरवरी- प्रॉमिस डे(Promise Day 2022)
वेलेंटाइन डे के पांचवा दिन को प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर से वादा करते हैं, जिसे आप पूरी जिंदगी निभाएंगे।

12 फरवरी- हग डे(Hug Day 2022)
वेलेंटाइन डे वीक का छठा दिन हग डे होता है। इस दिन कपल अपने जज्बातों को प्यार से गले लगाकर कर कहते हैं।

13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2022)
इस दिन दो प्यार करने वाले एक दूसरे को किस कर प्यार का इजहार करते हैं। कहा जाता है कि किस करने से दोनों के बीच प्यार और भी गहरा हो जाता है।

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022)
14 फरवरी का दिन दो प्यार करने वालों के लिए बेहद खास माना जाता है। वैलेंटाइन वीक का यह आखिरी दिन होता है। इस दिन कपल एक दूसरे के हो जाते हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here