Cricket News Updates: अफ्रीका की शानदार शुरुआत, भारत को विकेट की तलाश, पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

0
282

Cricket News Updates: India और South Africa के बीच आज 21 जनवरी को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पार्ल के मैदान में खेला जा रहा हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की टीम ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। दोनों सलामी बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद है। खबर अपडेट करने तक अफ्रीका ने 21 ओवर में बिना विकेट खोए 128 रन बनाए। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है। अगर विकेट जल्दी नहीं मिली तो भारतीय टीम इस मैच को गंवा देंगे।

IPL 2022 को लेकर BCCI के पास है ये प्लान

IPL
IPL

IPL 2022 के लिए कल 22 जनवरी को रूपरेखा तैयार किया जाएगा। BCCI और आईपीएल के आयोजक आईपीएल की टीम मालिकों से मिलने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कल कुछ बड़ी खबर सामने आ सकती है। इस बैठक में आईपीएल को लेकर कई मुद्दों पर चर्चें किए जाएगें। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन के लिए और मैचों की वेन्यू तय की जा सकती हैं। पढ़ें विस्तार से…..

Rishabh Pant ने अफ्रीका में तोड़ा कोच द्रविड़ और गुरू धोनी का रिकॉर्ड

RISHABH PANT

Team India के विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंत ने अफ्रीका में भारत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए है। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। अफ्रीका में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन राहुल द्रविड़ के थे। अगर देखा जाए तो ऋषभ ने अपने कोच का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। पढ़ें विस्तार से…..

Legends League Cricket में इंडियन महाराजा ने जीत के साथ की आगाज

LCL

Legends League Cricket का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच इंडियन महाराजा और एशियन लायन्स के बीच खेला गया। इंडियन महाराजा की ओर से भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस मैच में इंइियन महाराजा ने एशियन लायन्स को 6 विकेट से हराया। एशियन लायन्स के तरफ से श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाड़ी खेल रहे है। इस मैच को जीतने के बाद कप्तान मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आईपीएल टीम हम तैयार हैं, नीलामी से पहले मैसेज करिए। पढ़ें विस्तार से…..

ICC T20 World cup 2022 में भारत के पुल में नहीं है न्यूजीलैंड की टीम

Cricket News Updates
ind vs nz

ICC T20 World cup 2022: ICC ने इस साल 2022 में होने वाले T20 World Cup का शेड्यूल जारी कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ खेला जाएगा। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड पर खेला जाएगा। 16 अक्टूबर से टूर्नोमेंट का फर्स्ट राउंड शुरू होगा। पहला राउंड 16 से 21 तक खेला जाएगा। 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच खेले जाएंगे। टी 20 वर्ल्ड कप के पिछले सीजन में भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पढ़ें विस्तार से…..

IND vs SA: दूसरे वनडे में India टॉस जीतकर करेगी बल्लेबाजी

ind vs sa
ind vs sa

IND vs SA: India और South Africa के बीच आज 21 जनवरी को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पार्ल के मैदान में खेला जा रहा हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में एक बदलाव किया गया है। मार्को जैनसन की जगह सिसंडा मगाला को प्लेइंग में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही हैं। भारतीय को अगर सीरीज में बने रहना है तो इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। पढ़ें विस्तार से…..

Harbhajan Singh हुए कोरोना पॉजिटिव, पत्नी गीता बसरा भी हुई संक्रमित

harbhajan singh
harbhajan singh

Team India के पूर्व स्पिनर Harbhajan Singh कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। हरभजन ने सोशल मीडिया के जरिए से जानकारी दी कि वो संक्रमित हो गए है। भज्जी ने कहा कि उनके संपर्क में आने वाले लोगों से टेस्ट कराने को कहा है। हरभजन ने कहा कि मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सावधानी बरत रहा हूं। पढ़ें विस्तार से…..

ICC T20 World cup 2022 का शेड्यूल जारी

world cup
world cup

ICC T20 World cup 2022: ICC ने इस साल 2022 में होने वाले T20 World Cup का शेड्यूल जारी कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ खेला जाएगा। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड पर खेला जाएगा। 16 अक्टूबर से टूर्नोमेंट का फर्स्ट राउंड शुरू होगा। पहला राउंड 16 से 21 तक खेला जाएगा। 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच खेले जाएंगे। पढ़ें विस्तार से…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here