Asia Cup 2023: सिराज की सर्जिकल स्ट्राइक! श्रीलंका को 10 विकेट से मात देकर भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप

0
60
Asia Cup 2023
Asia Cup 2023

Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से मात देकर 8वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। ये जीत कई मायनों में खास है। दरअसल, एशिया कप फाइनल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने दस विकेट से विपक्षी टीम को मात दी है। टीम इंडिया की इस यादगार जीत में तेज गेंदबाज मोम्मद सिराज का अहम योगदान रहा जिन्होंने विकेटों का सिक्सर लगाकर श्रीलंका को 15.2 ओवर में महज 50 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने 51 रन के लक्ष्य को 6.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए टारगेट हासिल कर लिया।

F6O076Qa0AAqZdN
Asia Cup 2023

विकेटकीपर ओपनर ईशान किशन 23 रन बनाकर नाबाद लौट जबकि शुभमन गिल ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया। बता दें, इससे पहले एशिया कप के फाइनल में भारत ने 1995 में श्रीलंका को ही 8 विकेट से हराया था जो विकेटों की लिहाज से किसी टीम की सबसे बड़ी जीत थी। श्रीलंका के 5 बैटर खाता भी नहीं खोल सके जबकि उसकी ओर से कुशल मेंडिस सबसे ज्यादा 17 रन बनाए।

Asia Cup 2023: सिराज के ओवर में बिखरी श्रीलंका की टीम

सिराज ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में चार विकेट चटकाए। इसमें पथुम निशांका 02, सदीरा समरविक्रमा 0, चरिथा असलांका 0 धनजंय डी सिल्वा 4 का विकेट शामिल रहा। हालांकि, सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। सिराज ने इसके अलावा मेंडिस और कप्तान शनाका को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here