केंद्रीय खेल मंत्री Anurag Thakur और भारतीय बैडमिंटन संघ ने टीम को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की, भारत ने 73 साल में पहली बार जीता Thomas cup

73 साल के बाद बैंडमिंटन में भारत ने थॉमस कप को हासिल किया। इस जीत के बाद केंद्रीय खेल मंत्री Anurag Thakur ने टीम इंडिया को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

0
247

India ने Thomas cup 2022 का खिताब जीत लिया है। थॉमस कप के फाइनल में भारत ने इतिहास रचते हुए मौजूदा चैंपियन इंडोनेशिया को लगातार तीसरे मैच में हराकर थॉमस कप पर पहली बार कब्जा जमाया। 73 साल के बाद बैंडमिंटन में भारत ने इस कप को हासिल किया। इस जीत के बाद केंद्रीय खेल मंत्री Anurag Thakur ने टीम इंडिया को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

रविवार को थॉमस कप के फाइनल में भारत ने 14 बार के विजेता इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत के लिए लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी और किदांबी श्रीकांत ने मुकाबले जीते।

Thomas Cup: Anurag Thakur

तीसरे और निर्णायक मुकाबले में मेंस सिंगल वर्ग में विश्व के नंबर नौ शटलर लक्ष्य सेन और विश्व के नंबर चार चार एंथनी सिनिसुका गिनटिंग को मात दी। जबकि दूसरे मैच में मेंस डबल वर्ग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के केविन संजाया और मोहम्मद अहसान को जोड़ी को हराया। वहीं पहले गेम में किदांबी श्रीकांत ने जोनाथन को हराया। इस तरह भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया।

Anurag Thakur ने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की

इस जीत के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए कहा कि “मैं अपनी और खेल मंत्रालय की ओर से थॉमस कप जीतने पर टीम इंडिया के लिए 1 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार घोषित करता हूं। मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी इसी तरह तिरंगे की शान बढ़ाएंगे”।

ANURAG THAKUR e1652623609648

भारतीय बैडमिंटन संघ ने भी बैडमिंटन टीम के लिए एक करोड़ रुपये और सहयोगी स्टाफ के लिए 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। बीएआई अध्यक्ष और असम के सीएम ने पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

संबंधित खबरें:

BWF World Championships 2021: Kidambi Srikanth ने Lakshya Sen को हराकर फाइनल में बनाई जगह, सेन ने जीता Bronze

India ने पहली बार Thomas Cup का खिताब जीता, 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here