Yogini Ekadashi 2022: मोक्ष की प्राप्ति के लिए जरूर रखें योगिनी एकादशी का व्रत,जानिये क्‍या है मुहूर्त?

Yogini Ekadashi 2022 : हर महीने में दो बार एकादशी आती है- एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष में।वर्तमान में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी आने वाली है। जिसे योगिनी एकादशी कहा जाता है

0
367
Shattila Ekadashi 2023 ki top news
Shattila Ekadashi 2023 ki top news

Yogini Ekadashi 2022: हर इंसान शरीर का त्‍याग करने के बाद मोक्ष की प्राप्ति करना चाहता है।ऐसे में उसे प्रभु की शरण में जाकर ही मुक्ति की प्राप्ति होती है। लेकिन मुक्ति उसे तभी मिलती है जब वह एकादशी के व्रत पूरे विधि-विधान के साथ करे।हर महीने में दो बार एकादशी आती है- एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष में।वर्तमान में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी आने वाली है। जिसे योगिनी एकादशी कहा जाता है।एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद समस्त पापों से मुक्ति मिलकर मोक्ष मिलता है। 24 जून को योगिनी एकादशी मनाई जाएगी।

Yogini Ekadashi 2022
Yogini Ekadashi 2022

Yogini Ekadashi 2022: जानें योगिनी एकादशी 2022 शुभ मुहूर्त

योगिनी एकादशी व्रत शुक्रवार 24 जून को है। एकादशी तिथि गुरुवार 23 जून को रात 09 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 24 जून को रात 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। व्रत पारण 25 जून को किया जाएगा।

Yogini Ekadashi 2022: जानें क्‍या है व्रत करने का नियम

योगिनी एकादशी के व्रतस की शुरुआत दशमी तिथि की रात्रि से हो जाती है। इस व्रत में तामसिक भोजन का त्याग कर ब्रह्मचर्य का पालन किया जाता है। व्रती को जमीन पर सोना चाहिए। सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान श्री हरिविष्णु की आराधना करें। इस व्रत में योगिनी एकादशी की कथा अवश्य सुननी चाहिए। इस दिन दान करना कल्याणकारी होता है। पीपल के पेड़ की पूजा करें।इस दिन किसी भी प्रकार की द्वेष भावना या क्रोध मन में न लाएं। द्वादशी तिथि को ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद स्वयं भोजन ग्रहण कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here