Shukra: आखिर 50 दिन के बाद शुक्र हुए उदित, जानिए किस राशि की खुलेगी किस्‍मत ?

Shukra: मकर राशि के जातकों की मन की इच्‍छाएं पूरी होंगी। आपसी संबंधों में प्रेम पनपेगा।सामाजिक कायक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी।आपके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

0
145
Khar mas ; top news on marriage dates
Khar Mas

Shukra: ऐश्‍वर्य, लाभ का ग्रह शुक्र का हर किसी की जिंदगी में बड़ा महत्‍व है। 20 नवंबर 22 को शुक्र के उदय होने के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो गई।वैभव के दाता शुक्र देव वृश्चिक राशि में उदित हुए हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाएगा।ज्‍योतिषाचार्यों के अनुसार लगभग 50 दिन के बाद शुक्र उदित हुए हैं।इसके साथ ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे लोगों का इंतजार भी अब खत्‍म होने जा रहा है। आइए जानते हैं शुक्र उदित होने का किस राशि पर क्‍या असर पड़ेगा? यानी किसके लिए ये बेहद शुभ साबित होगा?

Shukra: जानिए किसके लिए शुभ रहेगा शुक्र का उदय होना?

वृषभ राशि- वृषभ राशि का स्‍वग्रही होने के कारण शुक्र बेहद शुभ परिणाम लेकर आएगा।विवाहित जातकों का एक-दूसरे से प्रति प्रेम और लगाव बढ़ेगा। रिश्‍ते को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

कर्क-कर्क राशि के जातकों के मन में संतोष बना रहेगा।जीवनसाथी के प्रति गहरी भावनाओं का अनुभव करेंगे।मन में शांति का एहसास होगा,अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

सिंह-सिंह राशि के जातकों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्‍मान मिलेगा, घर पर नया निर्माण कार्य करवाएंगे। अपने निवेश को ध्‍यान में रखते हुए कही काम करें।

वृश्चिक-इस राशि के जातक जल्‍द ही विवाह के बंधन में बंधेंगे।किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।काम में किसी नए तरह का बदलाव कर सकते हैं।

मकर-आपके मन की इच्‍छाएं पूरी होंगी। समाज में प्रतिष्‍ठा के साथ मान भी बढ़ेगा।सामाजिक कार्यक्रमों में मेलजोल भी बढ़ेगा।

Shukra: जानिए नवंबर 2022 से लेकर मार्च 2023 के बीच पड़ने वाले विवाह के शुभ मुहूर्त

21 नवंबर, दिन सोमवार
24 नवंबर, दिन गुरुवार
25 नवंबर, दिन शुक्रवार
जानिए दिसंबर 2022 विवाह मुहूर्त
02 दिसंबर, दिन शुक्रवार
07 दिसंबर, दिन बुधवार
08 दिसंबर, दिन गुरुवार
09 दिसंबर, दिन शुक्रवार
12 दिसंबर, दिन सोमवार
जनवरी 2023 में विवाह मुहूर्त
15 जनवरी, दिन रविवार
18 जनवरी, दिन बुधवार
25 जनवरी, दिन बुधवार
26 जनवरी, दिन गुरुवार
27 जनवरी, दिन शुक्रवार
30 जनवरी, दिन सोमवार
31 जनवरी, दिन मंगलवार
फरवरी 2023 में विवाह मुहूर्त
06 फरवरी, दिन सोमवार
07 फरवरी, दिन मंगलवार
09 फरवरी, दिन गुरुवार
10 फरवरी, दिन शुक्रवार
12 फरवरी, दिन रविवार
13 फरवरी, दिन सोमवार
14 फरवरी, दिन मंगलवार

22 फरवरी, दिन बुधवार
23 फरवरी, दिन गुरुवार
28 फरवरी, दिन मंगलवार

Shukra: मार्च 2023 विवाह मुहूर्त
06 मार्च, दिन सोमवार
09 मार्च, दिन गुरुवार
11 मार्च, दिन शनिवार
13 मार्च, दिन सोमवार

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here