आज श्री कृष्ण जयंती है। विष्णु के आठवें अवतार के रुप में जन्म लेने वाले कान्हा का आज जन्मदिन है। इस खुशी के अवसर पर भारत सहित विदेशों में भी Krishna Jayanti मनाई जा रही है। मंदिरों से लेकर सड़कों को खूबसूरती से सजाया गया है। कान्हा इतने मनमोहक है कि हर कोई उनके तरफ खिंचा चला आता है। कृष्ण भगवान हिंदुओं के देवता हैं लेकिन उनकी पूजा विदेशों में भी लोग करते हैं।

30 अगस्त की रात को 12 बजे कान्हा इस धरती पर जन्म लेंगे। उनके आने क तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। इस बीच कर्नाटक से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे देखने के बाद हर कोई मोहित हो गया है। भगवान कृष्ण के आने की खुशी में कर्नाटक के कनेरा गांव में बच्चियां सड़क पर नृत्य करती हुई दिख रही हैं।

इस वीडियो को APN News की एडिटर इन चीफ राजश्री राय ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि, “कान्हा बड़े प्रभावशाली हैं।”

राजश्री राय लिखती हैं, “कृष्ण हमारी संस्कृति और परंपरा के लिए सबसे बड़े प्रभावी हैं। कर्नाटक के दक्षिण कनेरा में (उड्डुपी के पास) एक गांव में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया गया है। हरि अनंत हरि कथा अनंत”

वीडियो में गाने का बोल दक्षिणी भाषा में है लेकिन इस नृत्य का मोहित हर कोई हो गया है। कान्हा के आगमन की खुशी में जन्मभूमि मथुरा से लेकर महाराष्ट्र तक धूम मची है।

यह भी पढ़ें:

Shree Krishna Janmashtam 2021: कान्हा को भगवान शिव ने इसलिए थी बांसुरी

Shree Krishna Janmashtam 2021: जानें निधिवन का पूरा रहस्य, वहां रात में क्यों नहीं जाते हैं लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here