Ram Mantra: रोजाना करें राम जी के इन मंत्रों का जाप, हर समस्या का होगा समाधान

0
97

Ram Mantra: भगवान विष्णु का ही अवतार मानें जाने वाले श्री रामचंद्र अपने उत्तम चरित्र के लिए भी जाने जाते हैं। इसलिए रामायण और रामचरितमानस में उनको मर्यादापुरुषोत्तम बताया गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति रोजाना भगवान राम का नाम लेता है उसके जीवन से संकटों का नाश हो जाता है। जिस घर में रोजाना राम दरबार पूजन के दौरान कुछ मंत्रों का जाप किया जाता है वहां प्रभु राम की कृपा सदैव बनी रहती है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति पर भगवान राम की कृपा होती है तो वह जीवन के कई कष्टों से छुटकारा पा सकता है। आइए जानते हैं भगवान राम की कृपा प्राप्ति के लिए कुछ मंत्र।

रोजाना इन मंत्रों का जाप करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं:

a869c795 d37c 44de b4e6 0cace1b5bf28
Ram Mantra

अगर आप भगवान राम के इन मंत्रों का रोजाना जाप करते हैं तो आपके जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी टल जाती है, उसके घर-परिवार के क्लेश दूर होते हैं और घर सुख-शांति से भरपूर बना रहता है साथ ही सभी प्रकार के दुखों का अंत होता है।

समस्या से मुक्ति के लिए मंत्र

लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।

%E0%A5%80%E0%A5%8B%E0%A4%B8 %E0%A4%B0%E0%A4%97
Ram Mantra

सुख-शांति के लिए मंत्र

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥

भगवान राम के सरल मंत्र

|| श्री राम जय राम जय जय राम ||
|| श्री रामचन्द्राय नमः ||

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें:

January 2024 Muhurat: जनवरी 2024 में इन डेट में खरीद सकते हैं अपने सपनों की कार, यहां देखें मुहूर्त की पूरी लिस्ट…

Festival Calendar 2024: साल 2024 में कब है होली, दिवाली और रक्षाबंधन ? देखें सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट..

Horoscope 2024: आप सभी के लिए साल 2024 कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here