Numerology: इस मूलांक वाले लोग होते हैं प्यार के मामले में अनलकी

0
11

Numerology: किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक के व्यक्ति के व्यक्तितव से जुड़ी खास बातें बताई गई हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इनका स्वामी बुध ग्रह होता है जो ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक के लोग अपनी बुद्धिमानी के दम पर बहुत कुछ हासिल कर लेते है लेकिन प्रेम के मामलों में यह लोग काफी अनलकी होते हैं। जानते हैं मूलांक 5 से जुड़ी कुछ खास बातें।

  • मूलांक 5 के लोगों का प्रेम संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाता है। छोटी-छोटी बातों पर इनका मनमुटाव अपने पार्टनर से होता रहता है और इस वजह से इनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाता है।
  • प्रेम संबंधों के मामलों में इस मूलांक के लोग ज्यादातर सफल नहीं हो पाते हैं। इस मूलांक के लोगों को अपने पार्टनर से धोखा मिल ही जाता है। प्रेम संबंधों में इनका दिल कई बार टूट जाता है।
  • मूलांक 5 के लोगों का ज्यादातर प्रेम संबंध कुछ समय के लिए ही बन पाता है। अगर इनका ब्रेकअप हो जाता है तो ये लोग जल्दी ही मूव ऑन कर के दूसरे व्यक्ति की तरफ चले जाते हैं।
  • मूलांक 5 वालों को सच्चे प्यार के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस मूलांक के ज्यादातर प्रेम सम्बन्ध धन के स्वार्थ में बनते हैं इसलिए रिश्ता जल्दी खत्म भी हो जाता है।
  • इस मूलांक के कुछ लोगों का वैवाहिक जीवन भी सुखी नहीं रहता है। कुछ लोगों के तो दो विवाह के भी योग होते हैं।
  • इस मूलांक के लोग खुद को किसी भी परिस्थितियों के अनुरूप ढाल लेते हैं और ये कला इनको बहुत ही अच्छे से आती है।
  • दूसरों को सम्मोहित कैसे करना है, ये गुण मूलांक 5 के लोगों को बहुत अच्छे से आता है। यह लोग बड़ी आसानी से किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं और अपना काम किस तरह निकलवाना है ये भी इनको बहुत अच्छे से आता है।
  • मूलांक 5 के लोग बहुत चतुर और बुद्धिमान होते हैं और अपनी इसी खूबी के कारण यह लोग खूब सफलता पाते हैं।
  • रिस्क लेने के लिए इस मूलांक के लोग हमेशा तैयार रहते हैं और इनकी ये खूबी इनको सब चीजों में सफल बना देती है।
  • मूलांक 5 के लोग किसी भी विषय को लेकर ज्यादा देर तक चिंता में नहीं रहते हैं।
  • सफलता पाने के लिए इस मूलांक के लोग राह की हर चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और उनसे लड़कर सफलता भी हासिल कर लेते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

यह भी पढ़ें:

किस पैर में बांधना चाहिए काला धागा? जानें इससे होने वाले फायदों के बारे में…

Mahashivratri 2024: इस साल कब है महाशिवरात्रि का पर्व, जानिए शिव पूजन की विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here