Navratri 2021: यूपी CM Yogi Adityanath समेत Shivraj Singh Chouhan ने नवरात्रि के आठवें दिन देशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
1007
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

Navratri 2021: माँ दुर्गाजी की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी (Mahagauri) है। पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी कारण से इनका शरीर काला पड़ गया लेकिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया। उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसीलिए यह महागौरी कहलाईं। कहते है जो स्त्री मां की पूजा भक्ति भाव सहित करती हैं उनके सुहाग की रक्षा देवी स्वंय करती हैं।

CM Yogi Adityanath ने किया ट्वीट

आज नवरात्रि (Navratri) का आठवां दिन है। आज के दिन मां गौरी की उपासना की जा रही है। मंदिरों में विवाहित स्त्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जनता को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने ट्वीट कर कहा, महागौरी की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे।

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, “ॐ देवी महागौर्यै नमः माँ दुर्गा की अष्टम स्वरूपा भगवती महागौरी से प्रार्थना है कि प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें व समस्त रोग-दोष का नाश कर सुखमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।”

Swatantra Dev Singh ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूरा मत्र लिख लोगों के सुखी जीवन के लिए मां महागौरी से प्रार्थनी की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: l l माँ दुर्गा की आठवीं शक्ति माँ महागौरी को प्रणाम l हे पापनाशिनी माँ! आप दुखी मनुजता का कल्याण करो l”

Shivraj Singh Chouhan ने किया ट्वीट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेतांबर धरा शुचि:। महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥ आपको #दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं! माता अम्बे के अष्टम स्वरूप मां महागौरी से यही प्रार्थना कि भक्तों के सभी संताप, दु:ख मिट जायें, अक्षय पुण्य के साथ सर्वदा आपकी कृपा के पात्र हों। #Navratri2021

यह भी पढ़ें:

Navratri 2021: Narsinghpur में मां दुर्गा की हंसती हुई प्रतिमा ने लोगों को किया मोहित, Social Media पर वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

Navratri 2021: आज महाष्टमी महागौरी की होती है पूजा, जानें पूजन विधि और मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here