Navratri 2021: PM Modi समेत गृह मंत्री Amit Shah ने महानवमी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
297
महानवमी
MahaNavami

Navratri 2021: शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी (Mahanavmi) पर पूजा-हवन किया जाता है। माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। नवरात्र में यह अंतिम देवी हैं। हिमाचल के नंदापर्वत पर इनका प्रसिद्ध तीर्थ है, माना जाता है कि इनकी पूजा करने से बाकी देवियों कि उपासना भी स्वंय हो जाती है।

नवरात्रि के आखिरी दिन और महानवमी के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, मेरी कामना है कि मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपनी सिद्धि की प्राप्ति हो।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, “नवरात्रि में महानवमी के पावन अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना होती है। मेरी कामना है कि उनके आशीर्वाद से हर किसी को अपनी सिद्धि की प्राप्ति हो। माता के भक्तों के लिए उनकी यह स्तुति…”

गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “सभी को महानवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, “माँ दुर्गा महानवमी की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ सिद्धिदात्री से प्रार्थना है कि हम सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों और प्रत्येक प्रदेशवासी सदैव स्वस्थ, समृद्ध व खुशहाल रहे।”

उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गे के नौवें स्वरुप माँ सिद्धिदात्री को प्रणाम l महामाई सबके संकट हरके सबकी मनोकामना पूर्ण करे l

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर जनता के सुखी जीवन के लिए कामना की है। उन्होंने लिखा, या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ #महानवमी की आपको हार्दिक बधाई! मां सिद्धिदात्री से यही प्रार्थना कि उनकी कृपा की अमृत वर्षा से हर घर-आंगन धन्य हो। सुख, समृद्धि, आनंद का दीप सर्वदा देदीप्यमान रहे, सबका मंगल व कल्याण हो।

यह भी पढ़ें: 

Navratri 2021: आज महानवमी, जानें हवन-पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Navratri 2021: आज नवरात्रि का तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा की होती है पूजा, जानें पूजन विधि और मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here