Margashirsha Purnima 2022: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को इस तरह करें प्रसन्न, घर में आएगी खुशहाली

0
116
Margashirsha Purnima 2022

Margashirsha Purnima 2022: आज यानी 7 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज के दिन भक्तजन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत-उपवास करते हैं। मान्यताओं के अनुसार आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त पूजन विधि और महत्व।

Margashirsha Purnima 2022: मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2022 शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा का व्रत 7 दिसंबर को रखा जाएगा। मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 7 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी और 8 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगी।

Margashirsha Purnima 2022
Margashirsha Purnima 2022

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का भी विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन दान करने से व्यक्ति को अन्य पूर्णिमा की तुलना में अधिक फल प्राप्त होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है।

AA14UHyk

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजन विधि

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर मंदिर को साफ करें। फिर गंगाजल छिड़क कर मंदिर का स्वच्छ करें इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। फिर मंदिर में घी का दीपक जलाएं और तुलसी का पूजन करें। पूर्णिमा के दिन जल में गंगाजल और कच्चा दूध मिलाकर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश के साथ ही तुलसी पर अर्पित करें। इसके बाद सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़ें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here