देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही Makar Sankranti 2023, गंगा से लेकर गंगा सागर तक लोगों ने लगाई आस्‍था की डुबकी

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी 2023 की रात 8.43 मिनट से हो चुकी है। लेकिन इसे आज उदया तिथि में यानी 15 जनवरी 2023 को मनाया जा रहा है।

0
109
Makar sankranti 2023 top news of the day.
Makar sankranti 2023 top news of the day.

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति 2023 के मौके पर देशभर में लोगों में उत्‍साह है।रविवार यानी आज मकर संक्रांति होने पर पर्व का महत्‍व कई गुना अधिक बढ़ गया है।हरिद्वार से लेकर तीर्थ नगरी प्रयागराज और पश्चिम बंगाल स्थित गंगा सागर में तड़के से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया।

आस्‍था और उल्‍लास के प्रतीक इस पर्व पर लोगों ने पवित्र नदियों में स्‍नान कर आशीर्वाद मांगा।प्रयागराज में आज करीब 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। स्‍नान के साथ ही लोगों ने तिल, गुड़, प्रसाद सहित, गर्म कपड़ों का दान कर ईश्‍वर से सुख-शांति की कामना भी की।

Makar Sankranti 2023 ki top news.
Makar Sankranti 2023.

Makar Sankranti 2023

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का महत्‍व

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर्व का हिंदू धर्म में बहुत महत्‍व् है।हर वर्ष माघ माह की शुक्‍ल पक्ष की द्वादशी तिथि को इसे मनाने की परंपकरा है। मान्‍यताओं के अनुसार आज ही के दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं।

देश के अलग-अलग राज्‍यों में अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। जैसे उत्‍तर प्रदेश में ‘खिचड़ी पर्व’, कुमाऊं में उत्‍तरायणी या घुघुतिया, असम में बिहू, गुजरात में उत्‍तरायण आदि।दरअसल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास का समापन हो जाता है। इसके बाद शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है।
ज्‍योतिष मतानुसार आज के पावन दिन ही सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। चूंकि शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी भी कहलाए जाते हैं।इसलिए आज के दिन ही पिता-पुत्र का मिलन होता है

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2023 ki hindi khabar.
Makar Sankranti 2023.

मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी 2023 की रात 8.43 मिनट से हो चुकी है। लेकिन इसे आज उदया तिथि में यानी 15 जनवरी 2023 को मनाया जा रहा है। इसका पुण्‍य काल मुहूर्त आज सुबह 6. 47 बजे से शुरू हुआ और समापन सायं 5 बजकर 40 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार महापुण्‍य काल 7.15 से लेकर 9.;6 मिनट तक रहेगा। ऐसे में स्‍नान-दान को बेहद शुभ माना जाता है।

Makar Sankranti 2023: करें इन चीजों का दान

आज स्‍नान के बाद दान का बड़ा महत्‍व होता है। ऐसे में आप चाहें तो काले तिल, सब्‍जी, नमक, गुड़, दाल, चावल, कंबल, घी, वस्‍त्र और खिचड़ी का दान कर सकते हैं।काले तिल के दान से शनिदेव प्रसन्‍न होते हैं। इस दिन तेल के दान का भी बहुत महत्‍व होता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here