साल के आखिरी Surya Grahan का भारत पर क्‍या पड़ेगा असर? जानिए यहां

Surya Grahan 2022: वृषभ लग्न के अनुसार सूर्य सुख के कारक होकर एवं शुक्र लग्न के कारक होकर राहु केतु शनि से पीड़ित होंगे। फलतः ग्रहण से तीन महीने तक की अवधि में आम जनमानस के स्वास्थ्य में अवरोध, सुख में कमी आ सकती है।

0
151
Surya Grahan 2022: top news

Surya Grahan 2022: इस वर्ष का आखिरी सूर्यग्रहण लग चुका है। इसके होने वाले असर की अगर भारतीय दृष्टिकोण से बात किया जाए तो स्वतंत्र भारत की कुंडली वृषभ लग्न एवं कर्क राशि की है।वृषभ लग्न के अनुसार सूर्य सुख के कारक होकर एवं शुक्र लग्न के कारक होकर राहु केतु शनि से पीड़ित होंगे। फलतः ग्रहण से तीन महीने तक की अवधि में आम जनमानस के स्वास्थ्य में अवरोध, सुख में कमी ,नए रोगों का उत्पन्न होना, नए रोगों के आने से या होने से सुख में कमी होना, आपसी मतभेद मनमुटाव, राजनीतिक दलों में कटुता का भाव।

बड़े वाहन की दुर्घटना जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भारतीय रुपए का ह्रास हो सकता है।व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय ठीक रहेगा।आर्थिक एवं बौद्धिक दृष्टिकोण से भी यह समय उपयुक्त रहेगा।

Surya Grahan : latest news in hindi
Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022: षडाष्‍टक योग में लग रहा ग्रहण

surya grahan 14
Surya Grahan 2022.

सूर्य ग्रहण के दौरान मंगलए मिथुन राशि में और बुध कन्या राशि में उच्च के विराजमान होंगे। देव गुरु बृहस्पति मीन राशि में स्वगृही होंगे। शनि देव अपनी राशि मकर में रहेंगे। सूर्य ,शुक्र, चंद्र और केतु तुला राशि में रहेंगे। इसके साथ ही मंगल शनि के साथ षडाष्टक योग बनेगा। इस प्रकार इस ग्रहण का विश्व एवं भारत पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।
विश्व के नजरिए से देखा जाए तो इस दौरान ग्रहों के प्रभाव से दो राष्ट्रों के मध्य तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।राष्ट्राध्यक्षों के मध्य वाक् युद्ध की स्थिति बन सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के दृष्टिकोण से बड़ी नकारात्मक सूचना प्राप्त हो सकती है। लेकिन पद प्रतिष्ठा के लिए यह समय महिलाओं के लिए ठीक है। बौद्धिकता, नए अन्वेषण, व्यापारिक दृष्टिकोण से यह अवधि शुभ फल प्रदायक साबित होगा ।

Surya Grahan 2022: कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को होगा लाभ

सूर्य ग्रहण से कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। इस राशि के लोगों के लिए ग्रहण बहुत सारी खुशखबरी लेकर आ रहा है। एक तरफ कर्क राशि वालों को जहां धन आगम के साधन बनेंगे, वहीं सिंह राशि वालों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के लोगों को व्‍यापार में भी लाभ होगा। धनु राशि जो शनि की साढ़े साती से पीड़ित थी अब मार्गी होने पर लाभ पा रही है। ग्रहण के बाद भी इस राशि वालों को लाभ होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here