Solar Eclipse 2022: कुछ ही देर मे लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम…

0
125
Solar Eclipse 2022: कुछ ही देर मे लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम...
Solar Eclipse 2022: कुछ ही देर मे लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम...

Solar Eclipse 2022: कुछ ही देर में साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारतीय समानुसार दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण 04 घंटे 3 मिनट की अवधि का है। भारत में यह सूर्य ग्रहण करीब शाम 4 बजे दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण के दौरान भारतीय मान्यताओं के अनुसार ऐसे बहुत से काम हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान प्रतिबंधित कार्यों को करने से नाकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

Solar Eclipse 2022: गर्भवती महिलाओं के लिए माना जाता है अशुभ

सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी ग्रहण को अशुभ माना जाता है। पूरानी मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगे सूर्य की किरणें गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचाती हैं, इन किरणों से मां और होने वाले बच्चें दोनों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। हालांकि, इसे लेकर कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें गर्भवती महिलाएं?

  • ग्रहण के दौरान महिलाओं को लगातार भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान घर के अंदर ही रहना चाहिए, किसी भी परिस्थिति में बाहर नहीं आना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान घर की खिड़की और दरवाजों को मोटे परदे या चद्दर से ढक देना चाहिए जिससे सूर्य की किरणें घर में न आएं।
  • ग्रहण खत्म होते ही सबसे पहले गर्भवती महिलाओं को नहाना चाहिए, ताकि सूर्य ग्रहण के नाकारात्मक प्रभावों से बचा जा सके।
pregnant_2017102412321397

Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए?

  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
  • सभी गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान किसी भी धारदार या नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जैसे- सिलाई और कटाई से बचना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान बचे हुए खाने को बाद में नहीं खाना चाहिए।
  • कोशिश करें कि ग्रहण के दौरान सूरज बिल्कुल भी न देखें।
Ff4wDfGXgAcbpZ3?format=jpg&name=small

Solar Eclipse 2022: इन बातों का रखना होता है खास ध्यान

  • धार्मिक मान्यताएं के अनुसार किसी भी ग्रहण के समय कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
  • घर में बने भोजन को ग्रहण से पहले ही खत्म कर लेना चाहिए क्योंकि ग्रहण के बाद वे भोजन अशुद्ध हो जाते हैं जिसे नहीं खाना चाहिए।
  • इस समय शरीर या बालों में तेल लगाना, शारीरिक संबंध बनाना, यहां तक कि नींद लेना भी वर्जित होता है।
  • कोशिश करें कि घर में जितनी भी खाने की चीजें हैं उसमें सूर्य ग्रहण से पहले तुलसी के पत्ते डाल दें।
  • ग्रहण के दौरान घर के मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए और भगवान को छूने से बचना चाहिए।
  • ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद पूरे घर की सफाई कर के गंगा जल छिड़कना चाहिए।
  • घर के मंदिर की अच्छी तरह सफाई कर के वहां भी गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
  • घर का कोना-कोना साफ करने के बाद पानी में थोड़ा गंगा जल डालकर स्नान करना चाहिए।

संबंधित खबरें:

साल का आखिरी Surya Grahan 2022, सूतक काल से लेकर ग्रहण की पूरी जानकारी,जानिए राशियों पर इसका क्‍या रहेगा असर?
सूर्यग्रहण की वजह से इन त्‍योहारों पर पड़ा असर, Govardhan Puja और अन्‍नकूट 25 की बजाय 26 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here