Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मेष राशि के जातक अपनी सेहत का रखें ध्यान, कुंभ राशि के जातक विदेश यात्रा पर जाएंगे।

Horoscope And Panchang: जानिये 8 जून 22 का पंचांग
तिथि | अष्टमी | |
नक्षत्र | उत्तरा फाल्गुनी | |
पक्ष | शुक्ल पक्ष | |
वार | बुधवार | |
सूर्य | वृषभ | |
सूर्योदय | 05:20 एएम | |
सूर्यास्त | 06:55 पीएम | |
चंद्रमा | सिंह राशि | |
राहूकाल | 12:00 से 02:05 पीएम तक | |
विक्रमी संवत | 2079 | |
शक संवत | 1944 | |
मास | ज्येष्ठ | |
विजय मुहूर्त | 02:39 पीएम से 03:35पीएम तक | |
दिशा शूल | उत्तर दिशा |
Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि का हाल
मेष:मेष राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। घर पर अतिथियों के आगमन से मन खुश होगा।
वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को आज कार्यस्थल पर जरूरी काम सौंपा जा सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध न करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को व्यर्थ के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। घर का माहौल बेहतर रहेगा।
कर्क: कर्क राशि के लोग कार्य की अधिकता के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यर्थ की चिंता त्याग दें।
सिंह: सिंह राशि के लोगों को पूरा फोकस अपने कारोबार पर करना होगा। घर पर किसी बड़े सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है।बेमतलब के विवादों में वक्त न गंवाएं।
Horoscope And Panchang: जानिये कन्या से लेकर मीन राशि के लोगों का हाल
कन्या: संतान के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। घर पर मांगलिक कार्यों को लेकर चिंता बनी रहेगी। मित्रों और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
तुला: तुला राशि के लोगों को अपने खानपान का ध्यान देना होगा। संपत्ति के विवाद परेशान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ नोकझोंक होने की संभावना है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों का बुरा समय खत्म हो चुका है।आपको किसी भी बात पर अधिक सोचने की जरूरत नहीं है। कार्यालय में नए प्रोजेक्ट पर काम करने की जिम्मेदारी मिल सकती है।
धनु: धनु राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा। अपनी मां की सेहत का ध्यान रखें। अचानक कहीं से पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
मकर: बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे। दोस्तों के साथ बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर चर्चा हो सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को विदेश भ्रमण का मौका मिल सकता है। जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
मीन: आपके सामाजिक सम्पर्क मधुर होंगे।तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।जॉब इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।
संबंधित खबरें
- Horoscope And Panchang:वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ राशि के जातक पुराने मित्रों संग बिताएंगे समय
- Horoscope And Panchang: तुला और मकर राशि वाले करेंगे मौजमस्ती, जानिये क्या कहते हैं आपकी राशि के सितारे ?