Horoscope And Panchang: मेष राशि के लोग संयमित होकर करें काम, कर्क राशि के जातकों का दिन रहेगा शुभ

Horoscope And Panchang: कन्‍या राशि के जातकों के लिए दिन भागदौड़ वाला रहने वाला है। जमीन और भवन से जुड़े सभी दस्‍तावेजों को संभालकर रखें।

0
253
Horoscope 2023 top news
Horoscope 2023 top news

Horoscope And Panchang:  हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। दिन के प्रमुख व्रत एवं त्‍योहार, दिशा शूल और अन्‍य कई जरूरी जानकारियां प्राप्‍त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मेष राशि के लोग संयमित होकर करें काम, कर्क राशि के जातकों का दिन रहेगा शुभ।

Horoscope And Panchang: जानिये 14 जुलाई 22 का पंचांग

horoscope and Panchang
horoscope and Panchang
ति‍थिश्रावण
पक्षकृष्‍ण
वारगुरुवार
सूर्योदय5:15 एएम
सूर्यास्‍त7:00 पीएम
राहूकाल02:10 से लेकर 03:54 पीएम
नक्षत्रउत्‍तराषाढ़ा
सूर्यमिथुन राशि
चंद्रमामकर राशि
अभिजीत मुहूर्त11:59- 12:55 पीएम
मासआषाढ़
श‍क संवत1944
विक्रमी संवत2079
दिशा शूलदक्षिण दिशा

Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्‍या राशि का हाल

मेष: मेष राशि के जातकों को आज संयमित होकर काम करना होगा।आज आपको ससुराल पक्ष की तरफ से लाभ होगा। वरिष्‍ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को आज अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों का मन आज काम में नहीं लगेगा। काम के प्रति लापरवाही करने से बचें। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। नए संपर्क बनेंगे, जोकि आपके आगे के भविष्‍य के लिए श्रेष्‍ठ साबित होंगे।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को आज खानपान में संयम रखना होगा। मन में कई प्रकार के ख्‍याल आएंगे। कारोबार विस्‍तार क बारे में सोचेंगे।

कन्‍या:कन्‍या राशि के जातकों के लिए दिन भागदौड़ वाला रहने वाला है। जमीन और भवन से जुड़े सभी दस्‍तावेजों को संभालकर रखें।

Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। मन को शांत रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी को अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर है। आज अपने पुराने दोस्‍तों के साथ बातचीत हो सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु: धनु राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ है। खानेपीने से लेकर अपने सामान का बेहद ध्‍यान रखें। काम के दौरान किसी से बेवजह बहस न करें।

मकर: मकर राशि के लोगों की सेहत नरम बनी रहेगी। किसी भी काम को लेकर परेशान न हों। घर के किसी बड़े सदस्‍य से पूरी मदद मिलेगी।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों को आज नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पदोन्नति भी हो सकती है।दिन बेहतर जाने वाला है।

मीन: मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी।अपनी सेहत का ध्‍यान रखें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here