Horoscope And Panchang: धनु राशि के जातक करेंगे सैर सपाटा, मीन राशि के जातक करेंगे कारोबार का विस्‍तार

Horoscope And Panchang:मेष राशि के जातकों को आज शुभ सूचना मिलेगी, घर पर मांगलिक कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। बच्‍चों के साथ सैर-सपाटे पर जाएंगे। घर पर उत्‍तम भोजन की प्राप्ति होगी।

0
195
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang:  हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है?जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मेष राशि के जातक अपनी सेहत का रखें ध्‍यान, कुंभ राशि के जातक विदेश यात्रा पर जाएंगे।धनु राशि के जातक करेंगे सैर सपाटा, मीन राशि के जातक करेंगे कारोबार का विस्‍तार।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang: यहां जानें 12 जून 2022 का पंचांग

तिथित्रयोदशी 
नक्षत्रविशाखा 
पक्षशुक्‍ल पक्ष 
वाररविवार 
सूर्यवृषभ 
सूर्योदय05:00 एएम 
सूर्यास्‍त06:55 पीएम 
चंद्रमातुला राशि 
राहूकाल05:28 से 07:09 पीएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासज्‍येष्‍ठ 
विजय मुहूर्त11:59 एएम से 12:53 पीएम तक 
दिशा शूलपश्चिम दिशा 

Horoscope And Panchang: जानिये कैसा रहने वाला है मेष से लेकर कन्‍या राशि वालों का दिन

Horoscope and Panchangg
Horoscope and Panchang

मेष: मेष राशि के जातकों को आज शुभ सूचना मिलेगी, घर पर मांगलिक कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। बच्‍चों के साथ सैर-सपाटे पर जाएंगे। घर पर उत्‍तम भोजन की प्राप्ति होगी।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को आज कोई जरूरी कार्य सौंपा जा सकता है। घर पर मेहमानों के आगमन से व्‍यस्‍तता बढ़ जाएगी। खानपान पर ध्‍यान दें।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों में आज काम की अधिकता बनी रहेगी। घर पर मेहमानों के आगमन से व्‍यस्‍त रहेंगे। अपने खानपान और सेहत पर विशेष ध्‍यान दें।

कर्क: कर्क राशि के जातक आज कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। पिछले कई दिनों से चली आ रही चिंताओं की समाप्ति होगी। घर के रखरखाव आदि पर विशेष रूप से चर्चा होगी।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को आज कारोबार के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अपनी मां के स्‍वास्‍थ्‍य का विशेषरूप से ध्‍यान रखें।

कन्‍या: कन्‍या राशि के जातकों को आज वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। किसी से अहम का टकराव न हो, इस बात का खासतौर से ध्‍यान दें। घर पर मेहमानों की आवाजाही होगी।

Horoscope And Panchang: जानिये कैसा रहने वाला है तुला से लेकर मीन राशि वालों का दिन

तुला: तुला राशि के जातकों को आज राहत महसूस होगी। किसी व्‍यक्ति विशेष को लेकर मन में क्रोध रहेगा। अत्‍यधिक आवेश और गुस्‍सा करने से बचें। विदेश यात्रा के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मन में सकरात्‍मकता का संचार होगा। मित्रों एवं रिश्‍तेदारों के साथ मौजमस्‍ती में समय गुजरेगा।

धनु: धनु राशि के जातकों का वक्‍त सैरसपाटे में गुजरेगा। बड़ों के साथ कहीं घूमने का प्‍लान बनाएंगे। सेहत भी ठीक रहेगी। मन प्रसन्‍न रहेगा।

मकर:मकर राशि के जातक आज मांगलिक कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे। घर पर मेहमानों के आगमन से मन खुश रहेगा।तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। क्रोध पर संयम रखें। अपने से बड़ों का आदर करें।

मीन: मीन राशि के जातक आज अपने कारोबार में विस्‍तार पर चर्चा करेंगे। मकान एवं वाहन खरीदने पर आज पैसा व्‍यय होगा। शाम के समय किसी करीबी के घर पर जाना होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here