Horoscope and Panchang:मेष राशि के जातकों के पूरे होंगे काम,सिंह राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना

Horoscope and Panchang: सिंह राशि के लोग आज प्रसन्‍न रहेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम के पूर्ण होने से मन में हर्ष रहेगा। अपने बड़ों का सम्‍मान करें।आज कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है।

0
243
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मेष राशि के जातकों के पूरे होंगे काम, सिंह राशि के जातक को मिलेगी शुभ सूचना।

horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: यहां जानें 17 मई 2022 का पंचांग

तिथिद्वतिया 
नक्षत्रअनुराधा 
पक्षकृष्‍ण पक्ष 
वारमंगलवार 
सूर्यवृष 
सूर्योदय05:25 एएम 
सूर्यास्‍त06:35 पीएम 
चंद्रमावृश्चिक राशि 
राहूकाल03:40 से 05:19 एएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासज्‍येष्‍ठ 
दिननारद जयंती 
दिशा शूलपूर्व दिशा 

Horoscope and Panchang: जानिये अपना राशिफल

horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

मेष: मेष राशि के जातकों को आज थोड़ी राहत महसूस होगी। पिछले दिन से जारी कार्य पूर्ण होने के बाद मन को शांति मिलेगी। इस बीच अपने स्‍वास्‍थ्‍य का बेहद ध्‍यान रखें।जीवनसाथी का दिल न दुखाएं।

वृषभ: इस राशि के जातकों के मन में आज कई प्रकार के विचार चलेंगे, लेकिन नकारात्‍मकता हावी न होने दें। अपनी मां के स्‍वास्‍थ्‍य का विशेषतौर पर ध्‍यान रखें।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आज स्‍वादिष्‍ट भोजन मिलेगा। घर-परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा। वाणी पर संयम रखें। आज पिता के स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा।

कर्क: कर्क राशि के लोगों की भागदौड़ आज अधिक रहेगी। कार्यालय में वरिष्‍ठजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बेवजह के तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें।

सिंह: सिंह राशि के लोग आज प्रसन्‍न रहेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम के पूर्ण होने से मन में हर्ष रहेगा। अपने बड़ों का सम्‍मान करें।आज कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है।

Horoscope and Panchang: जानिये कन्‍या से लेकर मीन राशि का हाल

कन्‍या: कन्‍या राशि के लोगों को आज ससुराल पक्ष के साथ अपने संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करना होगा। पिछले कई दिनों से चली आ रहीं बाधाएं आज समाप्‍त होने से मन खुश रहेगा।

तुला: तुला राशि के लोगों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का बेहद ध्‍यान रखना होगा। अपने खानपान पर संयम रखें। हल्‍का व्‍यायाम और ध्‍यान आपको मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ्‍य रखेगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को थोड़ी थकान का अनुभव होगा। अपने कार्यस्‍थल पर सभी से संयमित होकर बात करने का प्रयास करें। कोई प्रोजेक्‍ट पूर्ण होने से मन में हर्ष रहेगा।

धनु: धनु राशि के लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। छोटी यात्राएं कर सकते हैं। किसी दावत में भाग लेने की योजना बना सकते हैं।

मकर: मकर राशि के लोगों को आज सरकारी काम पूर्ण कराने के चक्‍कर में भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा कि आप आज घर पर रहकर आराम करें।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को अकस्‍मात धन की प्राप्ति हो सकती है। जिससे मन प्रसन्‍न रहेगा। लंबी दूरी की यात्राएं सार्थक सिद्ध होंगी।

मीन: मीन राशि के लोग आज किसी से भी व्‍यर्थ के विवाद में न पड़ें, किसी वरिष्‍ठ की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से थोड़ी परेशानी रह सकती है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here