Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। दिन के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, दिशा शूल और अन्य कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मिथुन राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना, मीन राशि के जातकों की सेहत में होगा सुधार।

Horoscope And Panchang: जानिये 13 जुलाई का पंचांग
तिथि | पूर्णिमा |
पक्ष | शुक्ल |
वार | बुधवार |
सूर्योदय | 5:15 एएम |
सूर्यास्त | 7:00 पीएम |
राहूकाल | 12:32 से लेकर 02:12 पीएम |
नक्षत्र | पूर्वाषाढ़ा |
सूर्य | मिथुन राशि |
चंद्रमा | धनु राशि |
अभिजीत मुहूर्त | 12:05- 12:59 पीएम |
मास | आषाढ़ |
शक संवत | 1944 |
विक्रमी संवत | 2079 |
दिशा शूल | उत्तर दिशा |
Horoscope And Panchang: जानिये मेष राशि से लेकर कन्या राशि का हाल
मेष: मेष राशि के लोगों की आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें। ज्यादा उतावलापन करने से बचें।
वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को आज काम की अधिकता रहेगी। मन चिड़चिड़ा रहेगा। थोड़ा व्यायाम और योग आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को आज कहीं से शुभ सूचना मिलेगी। दिन व्यवस्तता से भरा रहेगा। काम को तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।
कर्क: कर्क राशि के लोगों को आज जरूरी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। घर पर मेहमानों का आगमन होगा।
सिंह: सिंह राशि के लोगों को कारोबार विस्तार करने के बारे में सोचना होगा। आज कटु वाणी की जगह संयमित और मीठी भाषा बोलें।
Horoscope And Panchang:जानिये तुला से लेकर मीन राशि के जातकों का भविष्यफल
तुला: तुला राशि के जातकों का दिन उथल-पुथल भरा गुजरेगा। मन में कई प्रकार के ख्याल आने से उलझन रहेगी। मन को शांत करने का प्रयास करें।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज हठ का त्यागना होगा। मन में सकारात्मक विचार आने से हर्ष रहेगा। काम को लेकर सतर्क रहेंगे।
धनु: धनुु राशि के जातक आज घर को लेकर खरीदारी करेंगे। मांगलिक कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे।
मकर: मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी बड़े प्रोजेक्ट का काम आपको सौंपा जा सकता है।
कुंभ : एकाएक घर खर्च बढ़ने से परेशान रहेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अभी आपको थोड़ा वक्त और लग सकता है।
मीन: मीन राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा। घर पर अचानक मेहमानों के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।
संबंधित खबरें
- Horoscope And Panchang: वृषभ राशि के जातकों को होगी रूके धन की प्राप्ति, मीन राशि के जातक सेहत का रखें ध्यान
- Horoscope And Panchang: वृषभ राशि के जातकों को मिलेंगे कारोबार में लाभ के अवसर,सिंह राशि के जातक रहेंगे थोड़ा परेशान