Eid-Al-Adha 2023: देशभर में बकरीद मनाई जा रही है।गुरुवार की सुबह दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई, वहीं फतेहपुरी मस्जिद, पार्लियामेंट स्थित मस्जिद में भी नमाजियों ने इबादत की।इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक हर वर्ष दो बार ईद मनाई जाती है। एक ईद उल जुहा और दूसरा ईद उल फितर। ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इसे रमजान के खत्म होने पर मनाया जाता है। मीठी ईद के करीब 70 दिनों बाद बकरीद मनाई जाती है। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी देते हैं।
Eid-Al-Adha 2023: पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नमाज अदा की
Eid-Al-Adha 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कश्मीरी गेट स्थित पंजा शरीफ दरगाह में नमाज दा की। इस मौके पर उन्होंने अमन और चैन के लिए दुआ भी की।
संबंधित खबरें
- Garuda Purana: अकाल मृत्यु के शिकार हुए लोगों को इन तरीकों से दिला सकते हैं मोक्ष, यहां जानिए गरुड़ पुराण में बताई गई जरूरी बातें
- Kawad Yatra 2023: कांवड़ यात्रा 2023 पर जानें से पूर्व जान लें ये जरूरी बातें