Dusshera 2022 के मौके पर बन रहे ये खास योग, ग्रहों की बदली चाल का क्‍या पड़ेगा राशियों पर असर? जानिए यहां

Dusshera 2022: : बड़ा राशि परिवर्तन भी देखने को मिल रहा है। सूर्य, बुध और शुक्र लग्न में कन्या राशि में युति बना रहे हैं। वहीं मीन राशि में बृहस्पति स्व राशि में स्थित हैं। इसके अलावा मकर राशि में शनि स्व राशि में स्थित हैं।

0
135
Dusshera 2022: top hindi news
Dusshera 2022

Dusshera 2022 : हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्व यानी दशहरा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार दशहरा 05 अक्टूबर को है और इस दौरान 6 शुभ योग एक साथ बन रहे हैं।ज्‍योतिषाचार्यों का मानना है कि यह बहुत ही शुभ दिन होगा।हिंदू पंचांग के मुताबिक दशहरे पर श्रवण नक्षत्र की युति से छत्र योग बन रहा है, साथ ही सुकर्मा योग, धृति योग, रवि योग, हंस योग और शश योग जैसे अत्यंत शुभ योग निर्मित हो रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ 05 अक्टूबर को ही बड़ा राशि परिवर्तन भी देखने को मिल रहा है। सूर्य, बुध और शुक्र लग्न में कन्या राशि में युति बना रहे हैं। वहीं मीन राशि में बृहस्पति स्व राशि में स्थित हैं। इसके अलावा मकर राशि में शनि स्व राशि में स्थित हैं। राहु -मेष राशि में और केतु तुला राशि में गोचर कर रहा है। मंगल वृषभ राशि में और चंद्रमा मकर राशि में स्थित होगा।विजयदशमी पर हो रहे इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव मत्स्य क्षेत्र सहित देश के पूर्वोत्तर राज्यों में अपना प्रभाव दिखाएगा, जिसे हितकारी नहीं माना जा रहा है।

Dusshera 2022: hindi news
Dusshera 2022:

Dusshera 2022: जानिए कितने बजे तक रहेगा कौन सा योग?

  • रवि योग: सुबह 06.30 से 09.15 बजे तक
  • सुकर्मा योग: 04 अक्टूबर को सुबह 11:23 से 05 अक्टूबर को सुबह 08:21 बजे तक।
  • धृति योग: दशहरे की सुबह 08.21 बजे से अगले दिन सुबह 05.18 बजे तक।
  • दशहरे के दिन राहु काल दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक है। इस दौरान दशहरा की पूजा करना वर्जित है।

Dusshera 2022: खास 6 योगों के बीच जरूर करें ये काम

  • दशहरे के दिन शाम को प्रदोष काल में रावण का पुतला दहन करें।श्रीराम का स्‍मरण कर सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें
  • दशहरे के दिन शमी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से दुख, रोग का नाश होता है। घर में सुख-समृद्धि और शांति रहती है
  • विजयादशमी के अवसर पर प्रातः स्नान कर शस्त्र पूजन करने की परंपरा है। इस दिन शस्त्रों की पूजा करें
  • दशहरे पर हनुमान जी की भी पूजा जरूर करें, महाबली हनुमान को गुड़ और चना को भोग चढ़ाना चाहिए। शाम को बूंदी के लड्डू चढ़ाकर प्रार्थना करें

Dusshera 2022:शस्त्र पूजा का शुभ समय

दशहरे के दिन विशेषतौर पर होती है शस्त्रों की पूजा। यही वजह है कि भारतीय सेना भी इस दिन अनूठी परंपरा को निभाते हुए शस्त्र पूजन करती है। इस दिन शस्त्र और शास्त्र दोनों की पूजा की जाती है। जिसका बड़ा महत्‍व माना जाता है।

  • अमृत काल मुहूर्त : सुबह 11:33 से दोपहर 01:02 तक। इस मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं
  • 5 अक्टूबर दोपहर 01 बजकर 26 मिनट से 03 बजकर 48 मिनट

Dusshera 2022: जानिए किन राशियों को होगा लाभ?

5 अक्टूबर 2022 को बुध देव कन्या राशि में मार्गी होंगे। इसका अच्छा प्रभाव कई राशि के लोगों पर पड़ सकता है।आइए जानते हैं बुध देव के मार्गी होने से किन राशि के जातकों पर धन आदि लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि- इस राशि के जातकों को पिछले किए गए कर्मों का फल मिलेगा, बुध देव के स्वराशि में मार्गी होने से आर्थिक समय अच्छा हो सकता है
मिथुन राशि-करियर में कुछ नया सीखने को मिल सकता है। संपत्ति खरीदने के लिए यह समय अच्छा हो सकता है।लंबित काम पूर्ण होंगे
सिंह राशि- इस राशि के जातकों को बेहद जरूरी काम पूरा करने में मदद मिल सकती है। परिवार का भी सहयोग मिलेगा
तुला राशि-इस राशि के जातकों के लिए समय बेहतर रहेगा,खासकर कारोबारियों की आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है
वृश्चिक राशि- जातकों को अचानक कहीं से रूके हुए पैसों की प्राप्ति होगी। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here