Dhanteras 2021: क्यों मनाया जाता है धनतेरस? क्या है पौराणिक कथा?

0
485
Dhanteras 2021
Dhanteras 2021


धनतेरस (Dhanteras) आज मनाया जा रहा है। धनतेरस पर मां लक्ष्‍मी के साथ महालक्ष्‍मी यंत्र की पूजा भी होती है। हर साल कार्तिक तेरस यानी 13वें दिन धनतेरस होता है। धनतेरस धनत्रयोदशी (Dhantrayodashi), धन्‍वंतरि त्रियोदशी (Dhanwantari Triodasi) या धन्‍वंतरि जयंती (Dhanvantri Jayanti) भी कही जाती है।

इस दिन धन के देवता कुबेर, औषधि के देवता धनवंतरी और मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। इस दिन खरीदारी करने को बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी या बर्तन आदि खरीदने से घर में सुख और सौभाग्य का आगमन होता है।

दीपावली के महापर्व की शुरूआत धनतेरस के त्योहार से ही होती है लेकिन क्या आपको पता है कि धनतेरस का पर्व क्यों मनाया जाता है? क्या है धनतेरस का पौराणिक महत्व? जानें सोना-चांदी खरीदना क्यों होता है शुभ?

धनतेरस की पौराणिक कथा

धनतेरस के दिन धनकुबेर और धनवंतरी देव की पूजा होती है, इसलिए इस त्योहार को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस मनाने की कई पौराणिक कथाएं प्रसिद्ध हैं। उनमें से एक है समुद्र मंथन की कथा। समुद्र मंथन की पौराणिक कथा के मुताबिक इस दिन ही भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर समुद्र से प्रकट हुए थे। इसलिए उनके अवतरण दिवस के रूप में धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है और उनका पूजन होता है। भगवान धनवंतरी को औषधि और चिकित्सा का देवता माना जाता है। वो स्वयं भगवान विष्णु का अंशावतार है और संपूर्ण संसार को आरोग्य प्रदान करते हैं।

इसके साथ ही धनतेरस मनाने के पीछे भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा का भी उल्लेख आता है। भागवत पुराण के अनुसार धनतेरस के दिन ही वामन अवतार ने असुराज बलि से दान में तीनों लोक मांग कर देवताओं को उनकी खोई हुई संपत्ति और स्वर्ग प्रदान किया था। इसी उपलक्ष्य में देवताओं नें धनतेरस का पर्व मनाया था।


यह भी पढ़ें:

Dhanteras 2021 Shopping: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, देखें आपके लिए क्या है शुभ

Dhanteras 2021 Shopping Timings: इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, धन की किल्लत होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here