धनतेरस (Dhanteras) आज मनाया जा रहा है। इस मौके पर छोटी सी बड़ी दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है। हर व्यक्ति अपनी हैसियत के अनुसार खरीदारी करता है। कोई सोने-चांदी की खरीदारी करता है तो कोई बर्तन की खरीदारी करता है।
हर साल कार्तिक तेरस यानी 13वें दिन धनतेरस होता है
धनतेरस पर मां लक्ष्मी के साथ महालक्ष्मी यंत्र की पूजा भी होती है। हर साल कार्तिक तेरस यानी 13वें दिन धनतेरस होता है। धनतेरस धनत्रयोदशी (Dhantrayodashi), धन्वंतरि त्रियोदशी (Dhanwantari Triodasi) या धन्वंतरि जयंती (Dhanvantri Jayanti) भी कही जाती है।
आज से ही पांच दिन तक चलने वाला दीपोत्सव भी आरंभ हो गया है। ज्योतिष के अनुसार इस बार का धनतेरस काभी शुभ मुहूर्त में पड़ा है। सही समय देखकर खरीदारी करने से धन की तंगी खत्म होगी और धन का लाभ मिलेगा।
यहां पर देखें खरीदारी का शुभ मुहूर्त
सुबह- 06:06 से 11:31 तक (त्रिपुष्कर योग)
दोपहर- 11.42 से 12.26 तक (अभिजीत मुहूर्त)
शाम-06:6.18 से 08:14 (वृषभ काल)
शाम- 5:35 से 8:11 तक (प्रदोष काल)
रात्रि- 11:26 से 12:07 तक (निशिता मुहूर्त)
शुभ मुहूर्त
धनतेरस पूजा मुहूर्त शाम 06.16 बजे से रात 08.11 बजे तक
यह भी पढ़ें:
Happy Dhanteras 2021 Wishes: ये खास मैसेज भेजकर अपने प्रियजनों को कहें Happy Dhanteras