Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू, जानिए किन राशियों को है संभलकर रहने की जरूरत ?

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।। ज्‍योतिष शास्त्र के अनुसार ये चंद्र ग्रहण का असर कुछ राशियों पर खराब हो सकता है,तो किसी के लिए बेहतर।ध्‍

0
194
Chandra Grahan 2022: top hindi news
Chandra Grahan 2022:

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर यानी आज मंगलवार को लगने जा रहा है।इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा भी पड़ रही है।चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।इसके लिए इसका सूतक काल मान्य होगा।जानकारी के अनुसार भारत में चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम में लगेगा। मालूम हो कि इससे पहले 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।।

ज्‍योतिष शास्त्र के अनुसार ये चंद्र ग्रहण का असर कुछ राशियों पर खराब हो सकता है,तो किसी के लिए बेहतर।ध्‍यान योग्‍य है कि 15 दिन के अंदर दो ग्रहण होना किसी अशुभ संकेत की तरफ इशारा करते हैं।आइए जानते हैं कि इस ग्रहण का किस राशि पर क्‍या रहेगा असर?

Chandra Grahan 2022 ki hindi khabar.
Chandra Grahan 2022.

Chandra Grahan 2022: इन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा

मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।धन हानि और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह वक्त बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
वृषभ राशि- जातकों के लिए चंद्र ग्रहण मिले-जुले प्रभाव ला सकता है।जातकों को एक तरफ धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं,वहीं दूसरी तरफ इन्‍हें संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी रह सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि वाले जातकों को भी इस चंद्र ग्रहण के मिले-जुले प्रभाव देखने को मिलेंगे।हालांकि नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है लेकिन परिवार के लोगों में आपसी मतभेद भी हो सकता है। कन्या राशि के लोग इस दौरान नया घर खरीद सकते हैं।
मकर- इस राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित होने जा रहा है।मकर राशि वालों के मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।

Chandra Grahan 2022: जानिए कब लगेगा सूतक?

Chandra grahan 2022 ki top news hindi.
Chandra Grahan.

Chandra Grahan 2022: ग्रहण के दौरान सूतक काल बेहद अशुभ माना जाता है।ऐसी मान्‍यता है कि इस दौरान घर के अंदर रहने और कोई भी नया काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।सूतक काल किसी भी ग्रहण के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

Chandra Grahan 2022: कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण का प्रारंभ समय (चंद्रोदय के साथ): 05:32 शाम
चंद्र ग्रहण का अंत समय: 06:18 सांय
ग्रहण की अवधि: 45 मिनट 48 सेकंड

Chandra Grahan 2022: कैसे देख सकेंगे ?

गौरतलब है कि इस वर्ष का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण मई में लगा था, जबकि अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च, 2025 को लगेगा। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसे नग्न आंखों से भी देका जा सकेगा।

Chandra Grahan 2022: जानिए कहां देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण?

Chandra Grahan 2022: पूर्ण चंद्र ग्रहण केवल भारत के पूर्वी हिस्सों में देखा जा सकेगा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में आंशिक ग्रहण ही दिखेगा। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी में पूर्ण ग्रहण देख सकेंगे। इसके अलावा, काठमांडू, टोक्यो, मनीला, बीजिंग, सिडनी, जकार्ता, मेलबर्न, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क सिटी, लॉस एंजिल्स, शिकागो और मैक्सिको सिटी में भी पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here