दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की रात प्रचार खत्म करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता के घर खाना खाने के लिए पहुंच गए। युमान विहार स्थित बीजेपी कार्यकर्ता मनोज कुमार के घर उन्होंने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ खाना खाया। खाना खाने के बाद अमित शाह ने इसके लिए आभार भी प्रकट किया।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, यमुना विहार, दिल्ली के अपने कार्यकर्ता मनोज जी के यहां भोजन किया। उनके परिवार की आत्मीयता व आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।

अमित शाह ने कहा कि ‘भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।’

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के  ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि आप भाजपा समर्थकों से ज़रूर पूछिएगा 5 साल उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा,उनके लिए 24 घंटे बिजली किसने की,जब आपने इतनी महंगाई कर दी तो उनके बिजली पानी बस यात्रा फ़्री करके किसने उन्हें गले लगाया? ये सब मेरे दिल्ली परिवार के लोग हैं सर,मैंने इनका बड़ा बेटा बनके ख्याल रखा है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि सर, आपको चुनाव के पहले अपनी गरज के लिए इनकी याद आयी, हम सब 2 करोड़ दिल्ली वाले एक परिवार की तरह हैं। पाँच सालों में हमने मिलके दिल्ली को बदला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here