
World’s Longest Food Delivery: वर्तमान समय में ऑनलाइन फूट सर्विस सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आप घर हो या बाहर कही भी ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने लिए मनचाहा खाना मंगवा सकते हैं। मगर फूड डिलीवरी का एक महिला पर ऐसा जुनून सवार हुआ कि वो खाना पहुंचाने के लिए हजारों किलोमीटर दूर चली गई। दरअसल, एक महिला फूड डिलीवरी के लिए 30,000 किलोमीटर दूर पहुंच गई। ऐसा करके उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
World’s Longest Food Delivery: दुनिया की सबसे लंबी दूरी की फूड डिलीवरी

गौरतलब है कि चेन्नई की रहने वाली मानसा गोपाल ने इंस्टाग्राम पर अंटार्कटिका में फूड डिलीवरी करने की अपनी यात्रा का वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने इस हैरान कर देने वाले काम के बारे में सभी को बताया। वीडियो में उन्होंने बताया कि फूच डिलीवरी के लिए वो 4 महाद्वीपों को पार कर सिंगापुर से अंटार्कटिका पहुंची थी। इसे दुनिया की सहसे लंबी दूरी की फूड डिलीवरी बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए इस वीडियो में बताया गया कि आखिर कैसे ये फूड डिलीवरी की पूरी यात्रा तय की गई है। 30,000 किलोमीटर लंबे इस सफर की शुरुआत सिंगापुर से हुई। इसके बाद वह हैम्बर्ग (जर्मनी) पहुंचीं, फिर ब्यूनस (अर्जेंटीना) होते हुए मानसा ने अंटार्कटिका पहुंचकर अपने कस्टमर को खाना डिलीवर किया।
इस वीडियो में मानसा को कई बर्फीले और कीचड़ भरे रास्तों को पार करते हुए दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मैंने सिंगापुर से अंटार्कटिका के लिए एक विशेष फूड डिलीवरी की। इस अद्भुद यात्रा को लोगों को साथ शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

बता दें कि इससे पहले एक अन्य पोस्ट को शेयर करते हुए मानसा ने यहा खुलासा किया था कि उन्होंने साल 2021 में अपनी यात्रा के लिए पैसे जुटाने की कोशिश की थी। जिसके बाद पिछले महीने फूड पांडा ने उनकी ट्रिप को स्पॉन्सर किया।
बताते चले कि वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं कई लाइक भी मिले हैं। वीडियो पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने सवाल किया कि आखिर आपने क्या फूड डिलीवर किया। वहीं, अन्य ने कहा कि गजब है, इतनी लंबी फूड डिलीवरी।
यह भी पढ़ें:
- भारत में है दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र, जहां हैं सिर्फ 52 मतदाता
- दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन! डिब्बों की संख्या जानकर दंग रह जाएंगे आप, जानिए कहां चलती है यह पैसेंजर ट्रेन?