सारी उम्र पानी से बचता रहा ‘दुनिया का सबसे गंदा आदमी’, 60 साल बाद पहली बार नहाया तो चली गई जान

हालांकि, गांव के लोगों ने कई बार उन्हें नहलाने की कोशिश की पर वो नहीं माने।

0
223
World Dirtiest Man: सारी उम्र पानी से बचता रहा 'दुनिया का सबसे गंदा आदमी', 60 साल बाद पहली बार नहाया तो चली गई जान
World Dirtiest Man: सारी उम्र पानी से बचता रहा 'दुनिया का सबसे गंदा आदमी', 60 साल बाद पहली बार नहाया तो चली गई जान

World Dirtiest Man: हम सभी को साफ-सफाई का महत्व बचपन से ही सिखा दिया जाता है। मगर दुनिया में एक ऐसा इंसान भी था, जिसमें अपने शरीर की कभी सफाई की ही नहीं। दुनिया के सबसे गंदे आदमी कहे जाने वाले आमू हाजी ही वो शख्स है, जो अपने जीवनकाल में सालों से नहाये नहीं। अब 94 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके मौत की वजह भी बेहद विचित्र है। दरअसल, ईरान के रहने वाले आमू हाजी कभी नहाते नहीं थे, लेकिन उन्होंने गांववालों के कहने पर नहाने का फैसला किया और जैसे ही वो नहाये उसके कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई।

World Dirtiest Man: नहाने से लगता था

World Dirtiest Man: सारी उम्र पानी से बचता रहा 'दुनिया का सबसे गंदा आदमी', 60 साल बाद पहली बार नहाया तो चली गई जान
World Dirtiest Man:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित आमू हाजी की मौत ईरान के देजगाह गांव में बीते रविवार को हो गई। आमू हाजी हमेशा से अकेले रहते थे। वह गांव में एक झोपड़ी में रहते थे, जिसे गांववालों ने उनके लिए बनाया था। वह नहाने से बहुत डरते थे। उन्हें डर था कि नहाने से वो बीमार पड़ जाएगे। हालांकि, गांव के लोगों ने कई बार उन्हें नहलाने की कोशिश की पर वो नहीं माने। मगर कुछ महीने पहले गांव के लोगों नमे उन्हें नहलाया था, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। हाजी जिस बात से डर रहे थे, आखिरकार वो बात सच हो गई और जब उनके बदन पर पहली बार पानी पड़ा तो वो बीमार हो गए और उनकी मौत हो गई।

World Dirtiest Man: मरे जानवरों का मास खाते थे हाजी

World Dirtiest Man: सारी उम्र पानी से बचता रहा 'दुनिया का सबसे गंदा आदमी', 60 साल बाद पहली बार नहाया तो चली गई जान
World Dirtiest Man:

बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि आमू हाजी जानवरों का मास खाकर गुजारा करते थे।वह सड़क किनारे मरे जानवरों का खाकर रहते थे। गांववालों ने बताया कि हाजी को अपनी युवा अवस्था में काफी बुरा सदमा लगा था, जिसके कारण उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। वह अकेले ही रहते थे। हाजी सड़क किनारे मरे जानवरों को खाते थे और जानवरों के मल से भरे पाइप से नशा किया करते थे।

60 सालों से वो बीमार पड़ने के डर से नहाए नहीं थे। इस कारण उनके नाम दुनिया के सबसे गंदे आदमी का रिकॉर्ड दर्ज है। उनके इस रिकॉर्ड के कारण उनके जीवन का वर्णन करते हुए साल 2013 में ‘द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ आमू हाजी’ नामक एक शॉर्ट डॉक्युमेंट्री भी बनायी गयी थी।

World Dirtiest Man: इतनी गंदगी के बाद भी पूरी तरह थे फिट

आमू के जीवित रहते हुए कई विशेषज्ञ ये जानने के लिए उनके पास गए कि उनके शरीर पर कोई परजीवी तो नहीं है। मगर हैरानी की बात ये हुई कि उनके शरीर में कोई बीमारी नहीं निकली। जितनी गदंगी में आमू रहते थे, उससे कई रिसर्चर्स भी हैरान थे। बुजुर्ग होने के बाद भी उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। बता दें कि आमू हाजी उनका असली नाम नहीं है ये नाम गांव के लोगों ने उन्हें दिया था। ये किसी को नहीं मालूम की उनका असली नाम क्या था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here