Happy New Year 2022: नया साल 1 जनवरी को ही क्यों होता है शुरू? जानें पूरा इतिहास

0
649

Happy New Year 2022: Gregorian Calendar के अनुसार 1 जनवरी को नए साल का पहला दिन पड़ता है। पूरी दुनिया में 1 जनवरी को नया साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इस दिन लोग अपने नाते, रिश्‍तेदार और दोस्‍तों के साथ मिलकर जमकर जश्न मनाते हैं। नए साल का स्‍वागत पूरी दुनिया में बहुत उत्‍साह से किया जाता है और कई लोग अगले साल के प्‍लान के लिए बहुत सारे Resolution लेते हैं।

Happy New Year 2022 Shayai in Hindi:
Happy New Year 2022

हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि हमेशा से नया साल 1 जनवरी को नहीं मनाया जाता था और यहां तक कि कई सदियों तक 25 मार्च और 25 दिसंबर को साल के पहले दिन के तौर पर मनाया जाता था। आखिर फिर कैसे 1 जनवरी नया साल का पहला दिन बन गया? चलिए जानते हैं।

Happy New Year 2022
Happy New Year 2022

Happy New Year 2022: Numa Pompilius ने की थी शुरुआत

1 जनवरी को नए साल के रूप में मनाने की शुरुआत रोमन राजा नुमा पोम्पिलियस (Numa Pompilius) ने की थी। परंपरा के अनुसार, उसने अपने शासनकाल (715–673 ईसा पूर्व) के दौरान Roman Republican के कैलेंडर को संशोधित किया और जिसके बाद मार्च की जगह जनवरी कैलेंडर का पहला महीना बन गया। हालांकि, इस बात के प्रमाण हैं कि 1 जनवरी 153 ईसा पूर्व तक रोमन वर्ष की आधिकारिक शुरुआत नहीं हुई थी।

Julius Caesar के समय जूलियन कैलेंडर के रूप में जाना जाने लगा

46 BCE में Julius Caesar ने इसमें और ज्‍यादा बदलाव किए और यह जूलियन कैलेंडर के रूप में जाना जाने लगा और उसने 1 जनवरी को साल की पहली तारीख बनाए रखा। जैसे-जैसे रोमन साम्राज्य का विस्तार हुआ वैसे-वैसे उसका जूलियन कैलेंडर भी फैल गया। हालांकि, 5वीं शताब्दी CE में रोम साम्राज्य के पतन के बाद, कई ईसाई देशों ने कैलेंडर को बदल दिया और इसके बाद 25 मार्च (Feast of the Annunciation) और 25 दिसंबर (क्रिसमस) नए साल के पहले दिन बन गए।

Julius Caesar
Julius Caesar (Pic www.dreamstime.com)

इसके बाद यह पाया गया कि जूलियन कैलेंडर में लीप वर्ष के एक दिन की गिनती नहीं होती है। जिसके बाद Pope Gregory XIII ने 1582 में एक संशोधित कैलेंडर पेश किया और उसने लीप वर्षों के मुद्दे को सुलझाकर नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से की।

Italy, France और Spain ने सबसे पहले स्‍वीकार किया

Italy, France और Spain जैसे देशों ने तुरंत इस New Calendar को स्‍वीकार कर लिया जबकि Protestant और Orthodox राष्ट्रों ने धीरे-धीरे इसे अपनाया। Great Britain और उसकी America की उपनिवेश ने 1752 तक ग्रेगोरियन कैलेंडर को मानने लगे थे और वो 25 मार्च को नया साल मनाते थे।

चीन ने 1912 में की शुरुआत

समय के साथ गैर-ईसाई देशों ने भी ग्रेगोरियन कैलेंडर को मानना शुरू कर दिया और चीन ने 1912 से इसकी शुरुआत की, हालांकि उसने Lunar Calendar के अनुसार चीनी नव वर्ष को मनाना जारी रखा। इसके बाद धीरे-धीरे पूरी दुनिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार नया साल 1 जनवरी को मनाना शुरू कर दिया।

संबंधित खबरें:

Happy New Year 2022: इन खास Messages को भेज अपनों को कहें, “Happy New Year”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here