Elon Musk ने बेटी का नाम रखा Exa Dark Sideræl Musk, पत्‍नी ग्रिम्‍स बोली Darkness और गहराई से है नाता

0
1018
Elon Musk
Elon Musk

Elon Musk: मशहूर अंग्रेजी लेखक शेक्‍सपियर ने एक बार कहा था, नाम में क्‍या रखा है ? लेकिन नाम में भी बहुत कुछ रखा है। आज दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति एलन मस्‍क ने अपनी 7वीं संतान जोकि एक बेटी है उसका खास नाम रखा है। जिसका अर्थ जानने के लिए हर कोई उत्‍सुक है। एलन और उनकी पत्‍नी ग्रिम्‍स ने अपनी बच्‍ची का नाम एक्सा डार्क साइडरेल रखा है। हो सकता है, नाम सुनकर आपको भी अचंभा हो, लेकिन इस नाम का बड़ा ही यूनिक अर्थ है।

बेटी का नाम Odysseus Musk रखना चाहती थी Elon Musk की पत्नी

एलन की पत्‍नी ग्रिम्स का कहना है कि वह अपनी बेटी का नाम ओडीसियस मस्क Odysseus Musk रखना चाहतीं थीं, लेकिन उन्‍हें और मस्क को इसके बजाय एक्सा डार्क साइडरेल शब्‍द पसंद आया। दरअसल, एक्सा एक सुपरकंप्यूटिंग शब्द है जोकि एक्साफ्लॉप्स को संदर्भित करता है, जबकि डार्क गहरा या अज्ञात का प्रतिनिधित्व करता है। अकसर लोग इससे डरते हैं, लेकिन वास्तव में यह फोटॉन की अनुपस्थिति होती है। डार्क मैटर हमारे ब्रह्मांड का सुंदर रहस्य है। इसीलिए हमने अपनी बच्‍ची का नाम इसी शब्‍द पर रखा है।

Elon Musk
Elon Musk

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति है Elon Musk

गौरतलब है कि एलन मस्क स्पेसएक्स के संस्थापक, सीईओ और मुख्य अभियंता हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स और फोर्ब्स रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची मार्च 2022 के अनुसार मस्क लगभग 221 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अनुमानित कुल संपत्ति के मालिक और दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति है। एलन मस्क पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और भौतिकी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

Elon Musk
Elon Musk

बता दें कि पढ़ाई के बाद वो अपने भाई किम्बल के साथ वेब सॉफ्टवेयर कंपनी Zip2 की सह-संस्थापक के रूप में एक व्यावसायिक कैरियर बनाने का फैसला किया। स्टार्टअप को कॉम्पैक ने 1999 में 307 मिलियन डॉलर में अधिग्रहित किया था। उसी वर्ष, मस्क ने ऑनलाइन बैंक X.com की सह-स्थापना की, जिसका 2000 में कॉन्फिनिटी के साथ विलय कर पेपाल बनाया गया। कंपनी को ईबे ने 2002 में 1.5 अरब डॉलर में खरीदा था।

Elon Musk बनाएंगे हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम

2002 में मस्क ने एयरोस्पेस निर्माता और अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी स्पेसएक्स की स्थापना की। 2004 में वह इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला मोटर्स में अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए, 2008 में मस्क इसके सीईओ बने। 2006 में उन्होंने सोलरसिटी टेस्ला एनर्जी बनाने में मदद की। 2015 में, उन्होंने OpenAI की सह-स्थापना की, जो एक गैर-लाभकारी अनुसंधान कंपनी है।

2016 में उन्होंने मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफेस विकसित करने पर केंद्रित एक न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी न्यूरालिंक की सह-स्थापना की और सुरंग निर्माण कंपनी द बोरिंग कंपनी की स्थापना की। मस्क ने हाई-स्पीड वैक्ट्रेन ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम हाइपरलूप का प्रस्ताव रखा है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here