UP News: अमरोहा में देखी गई “अजब प्रेम की गजब कहानी”; प्रेमी के परिवार ने की दहेज मांगा तो परिजनों के साथ थाने पहुंची प्रेमिका

UP News: शादी के कुछ दिन पहले ही प्रेमी के परिवार वाले लड़की से घरवालों से दहेज की मांग करने लगे। जिसके बाद लड़की अपने घरवालों के साथ थाने पहुंच गई।

0
165
UP News
UP News

UP News: अमरोहा में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। दरअसल, यहां दूल्हे के परिजन लड़की के घरवालों से दहेज की मांग करने लगे। साथ ही, दहेज न देने पर शादी तोड़ने की धमकी भी दे रहे थे। लेकिन प्रेमी ने लड़की का साथ नहीं छोड़ा, अपने परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी की है।

UP News: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यूपी के अमरोहा डिडौली थाना क्षेत्र में एक बहुत ही अजब प्रेम कहानी देखने को मिली है। यहां पर एक लड़का और लड़की पिछले दो सालों से रिलेशनशिप में थे। दो साल बाद दोनों ने अपने घरवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया तो दोनों के परिजनों ने उनकी शादी कराने का फैसला लिया। शादी की पूरी तैयारी हो जाने के बाद लड़के के परिवार वाले लड़की के परिजनों से दहेज की मांग करने लगे और कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वो शोदी तोड़ देंगे। लेकिन लड़का और लड़की शादी के फैसले पर अड़े रहे।

Screenshot 2022 05 23 155737

UP News: पुलिस ने दोनों परिवारों में कराया समझौता

जब लड़की को बात बिगड़ती हुई सी लगी तो लड़की अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंच गई। वहां पुलिस प्रभारी ने दोनों के परिवार वालों को बुलाकर समझौता कराया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में ही दोनों की मंदिर में शादी कराई गई।

संबंधित खबरे:

UP News: दूल्हे को दुल्हन के घर के सामने नाचना पड़ा भारी, दुल्हन के घर वालों ने की मारपीट

UP News: छोटे कद की वजह से नहीं मिल रहा था दूल्हा, फिर 3 फुट के शख्स से हुई शादी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here