Saudi Man Married 53 Times: हर इंसान के लिए उसकी शादी का दिन सबसे ज्यादा खास होता है। आमतौर पर शादी जीवन में एक ही लोग करते हैं, जिसे यादगार बनाने के लिए इंसान हर तरह के जतन करता है। मगर हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जिसने दर्जन भर से ज्यादा शादियां की है, जिसकी वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
सऊदी अरब के 63 साल के अबू अब्दुल्ला ने 43 साल में 53 बार शादी करने का अलग ही रिकॉर्ड बनाया है। दिलचस्प बात ये है कि शख्स ने शांति खोजने के लिए यह शादियां की थी। शादी करने के इस रिकॉर्ड के बाद 63 साल के शख्स ने इतनी शादियां करने की वजह बतायी, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। शख्स का कहना है कि उसने यह शादियां उस लड़की की तलाश में की थी जो उसे खुश रख सके।

साऊदी अरब के रहने वाले अबू अबदुल्लाह ने अपनी कहानी के बारे में खुद मीडिया को बताया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने पहली शादी की थी तब उनका दूसरी शादी करने का कोई इरादा नहीं था। उस वक्त वो बहुत खुश थे। उनकी पहली शादी से उन्हें एक बच्चा भी हुआ था। मगर 23 साल की उम्र में शख्स ने फिर से शादी करने का फैसला किया क्योंकि वह अपनी पहली शादी में काफी परेशनियां झेल रहे थे। शख्स का कहना है कि वह सभी पत्नियों के साथ ईमानदार रहने की कोशिश करता है।
Saudi Man Married 53 Times: 20 साल की उम्र में की थी पहली शादी

जानकारी के मुताबिक, अबू अब्दुल्लाह ने 20 साल की उम्र में अपनी पहली पत्नी से शादी की थी। उनकी पहली पत्नी उनसे 6 साल बड़ी थी। शुरुआत में सबकुछ अच्छा था मगर बाद में उनके बीच झगड़े शुरू हो गए, जिसके बाद 23 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला किया। जब उन्होंने दूसरी शादी की तो उनकी पहली पत्नी और दूसरी पत्नी में झगड़े शुरू हो गए। इन झगड़ों से बचने के लिए शख्स ने तीसरी और चौथी शादी कर ली, लेकिन हालात और खराब हो गए। बाद में शख्स ने अपनी तीन पत्नियों को तलाक दे दिया।
Saudi Man Married 53 Times: सिर्फ एक रात चली कुछ शादियां

मीडिया से बात करते हुए शख्स ने बताया कि वो इतनी शादियां इसलिए कर रहे थे क्योंकि वह अपने लिए एक परफेक्ट बीवी चाहते थे। वह हर पत्नी के साथ अच्छे से पेश आते थे। 43 साल में 53 शादियां उन्होंने सिर्फ साऊदी अरब की औरतों से ही नहीं कि बल्कि विदेशी महिलाओं से भी की। वो 3-4 महीने के लिए बिजनेस ट्रिप पर जाते और वहां औरतों से मिलते थे। बिना शादी के कुछ करने के डर से वो शादी कर लेते थे। बता दें कि उनकी सबसे समय की शादी सिर्फ 1 रात ही चली। फिलहाल अब वो अन्य शादियां करने के मूड में नहीं है।
यह भी पढ़ें:
- UP News: तीसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को बनाया मुर्गा, जानें आगे क्या हुआ…
- एक साथ महिला ने दिया दो पुरुषों के बच्चों को जन्म, चौंक गए डॉक्टर