Rajasthan Election 2023: धौलपुर में सियासत का पारा हाई! जीजा के सामने साली उम्मीदवार बनकर आई…

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की जंग बेहद रोचक होती नजर आ रही है। कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची में...

0
80
Rajasthan Election 2023
Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की जंग बेहद रोचक होती नजर आ रही है। कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची में धौलपुर सीट से शोभारानी कुशवाहा को टिकट दिया है। वहीं, इसी सीट से भाजपा ने शिवचरण कुशवाहा को टिकट दिया है, जोकि शोभारानी कुशवाहा के बहनोई हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि शोभारानी कुशवाहा धौलपुर से मौजूदा विधायक है। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में शोभारानी कुशवाहा को पार्टी लाइन के इतर जाकर वोट डालने के बाद निलंबित कर दिया था। इसके बाद से ही शोभारानी कुशवाहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संपर्क में थीं।

हाल ही में, शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। अब तीसरी सूची में उन्हें प्रत्याशी बना दिया गया है। शिवचरण कुशवाहा और विधायक शोभारानी कुशवाहा का आपस में जीजा-साली का रिश्ता है। ऐसे में यहां धौलपुर सीट पर जीजा और साली के बीच टक्कर देखने को मिलेगी जो बहुत ही रोचक होगी।

FotoJet 4 1
Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023: दिलचस्प होगा मुकाबला

बसपा से रितेश शर्मा भी ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। पिछले चुनाव में भी इस सीट से बसपा तीसरे नंबर पर रही थी और बसपा उम्मीदवार को अच्छे खासे वोट मिले थे। बता दें, 2018 के चुनाव में शोभारानी ने कांग्रेस के शिवचरण को 19 हजार से ज्यादा वोटों से पराजित किया था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here