PM Kisan Samman Nidhi e-KYC कराने की आखिरी तारीख बढ़ी,अब इस दिन तक करा सकते हैं लिंक

0
418
PM Kisan Samman Nidhi e-KYC
PM Kisan Samman Nidhi e-KYC

PM Kisan Samman Nidhi e-KYC: जिन किसानों ने अब तक अपना e-KYC नहीं कराया है उनके लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के लिए e-KYC की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। पहले किसानों को 31 मार्च तक e-KYC करा लेना था वरना उनके पैसे अटक सकते थे, लेकिन सरकार ने इसे बढ़कार अब 22 मई कर दिया है।

WhatsApp Image 2022 03 25 at 1.09.06 PM

PM Kisan Samman Nidhi e-KYC: आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी

सरकार की ओर से PM Kisan Samman Nidhi e-KYC की लास्ट डेट बढ़ने की जानकारी PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। इस जानकारी के अनुसार 11वीं किस्त के लिए किसान 22 मई तक अपनी e-KYC करा सकते हैं। इस जानकारी से जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। ।

PM Kisan Samman Nidhi e-KYC: घर बैठे मोबाइल फोन से ई-केवाईसी कैसे करें?

UIDAI kept customers' attention Said- the mobile number associated with the aadhaar will continue
  • सबसे पहले अपने फोन में pmkisan.gov.in टाइप करें।
  • अब आप पीएम किसान पोर्टल का होमपेज पर आ जाएंगे।
  • होमपेज पर क्लिक करने के बाद नीचे आपको eKYC लिखा मिलेगा।
  • आगे आप e-KYC के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज कर के सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपना वो मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आधार कार्ड से लिंक है।
  • इसके बाद आपके नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी आएगा।
  • मांगे जा रहे ओटीपी के खाली बॉक्स में टाइप करें।
  • एक बार फिर अपना आधार नंबर कंफर्म करें।
  • इसके बाद एक बार फिर 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर आएगा।
  • इस ओटीपी को दर्ज कर के सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • आपका e-KYC अपडेट हो जाएगा।
PM Kisan eKYC

PM Kisan Samman Nidhi e-KYC: तीन किस्तों में मिलते हैं 6 हजार रुपये 

पीएम किसान योजना के तहत हर वित्त वर्ष में मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये देते हैं।इसमें 2000-2000 रुपये की तीन किस्तें दी जाती हैं। इस राशि के जरिए किसान खेती के लिए जरूरी बीज, खाद्य और पानी लगाने के लिए डीजल की व्यवस्था करते हैं। आपको बता दें सरकार की ओर से अभी तक 10 किस्त दी जा चुकी है। वहीं, अप्रैल में पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी होने की उम्मीद है। यह स्कीम मोदी सरकार 24 फरवरी, 2019 में शुरू की गई थी।

संबंधित खबरें:

PAN Card Linking Late Fees: 31 मार्च के बाद भी करा सकते हैं पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक

ITR Filing Last Date: टैक्सपेयर्स 31 मार्च तक करें ITR File, वरना देना पड़ सकता भारी जुर्माना; यहां जानें कैसे कर सकते हैं ITR File

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here