Offbeat News: टिंडर जो कि एक डेटिंग एप है, जिसके जरिए कोई भी शख्स अपने लिए पार्टनर ढूंढ़ सकता है। इसी एप के जरिए एक मासूम लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो लाइफ टाइम नहीं भूल पाएगी। दरअसल, एक लड़की टिंडर पर किसी लड़के को डेट कर रही थी जिससे वो बहुत प्यार करने लगी थी। दोनों ने एक दूसरे से मिलने का इरादा कर लिया था। बॉयफ्रेंड ने खुद अपनी गर्लफ्रेंड को घर मिलने बुलाया। गर्लफ्रेंड बिना कुछ सोचे बॉयफ्रेंड से मिलने उसके घर जा पहुंची। दोनों के बीच प्यार भरी मुलाकात हुई। दोनों ने खूब बातें की, रोमांस किया।
सब कुछ बिल्कुल ठीक चल रहा था कि तभी गर्लफ्रेंड ने घर के बाथरूम को यूज करने के लिए बॉयफ्रेंड से कहा। बॉयफ्रेंड ने कुछ हिचकिचाते हुए उसे बाथरूम यूज करने दिया। लेकिन वहां जाते ही लड़की ने किसी और महिला के सामान को देखा। इस पर उसने बॉयफ्रेंड से सवाल किया तो उसे पता चला कि उसका पार्टनर पहले से शादीशुदा है। इस बात का पता चलते ही लड़की बहुत दुखी हुई और घर से चली गई।
Offbeat News: वीडियो के जरिए लड़की ने बताई आपबीती
अपने साथ हुए धोखे के बारे में खुद लड़की ने वीडियो शेयर कर जानकारी दी। लड़की का नाम हेली है। अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए लड़की ने कहा कि मैं अपने बॉयफ्रेंड के घर गई। सबकुछ सही चल रहा था। हम दोनों लॉन्ज में बातें कर रहे थे। फिर हम बेडरूम में चले गए, वहां हमलोगों ने रोमांस किया। जिसके बाद मैंने उसके घर का वॉशरूम यूज करने के लिए पूछा। उसने झिझक कर मुझे जाने को कहा।
यह भी पढ़ें : Viral News: Smart Watch से खुल गई बॉयफ्रेंड की पोल…
फिर जब में अंदर गई तो मैंने एक शेल्फ को तौलिए से ढका देखा। मैंने वहां दो टूथब्रश देखे, जिसमें एक पिंक कलर का था। हेली ने अपनी बात में आगे बताया कि मैंने वहां हेयर प्रोडक्ट्स भी देखे चूंकि वो गंजा था। इसलिए उसे इसकी जरूरत नहीं थी। मैंने बाहर आकर इस बारे में जब पूछा कि क्या तुम किसी और के साथ रिलेशनशिप में हो? तो उसने बताया कि वो पहले से शादीशुदा है। वो पहले इस बात को बताना चाहता था लेकिन कह नहीं पाया। अपने धोखे के लिए शख्स ने सॉरी कहा।
हेली ने आगे कहा कि इस पर मुझे बहुत गुस्सा आया। मैं घर से तुरंत चली गई। शाम को मेरे धोखेबाज बॉयफ्रेंड ने मुझे मैसेज कर किसी को कुछ न बताने को कहा। जिसके जवाब में हेली ने कहा वो ऐसी लड़की नहीं कि उसकी वाइफ को ये सब बताए।
Offbeat News: वीडियो पर आए कमेंट्स को देख लड़की ने उठाया अहम कदम
हेली ने अपने साथ हुए धोखे के बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया। वीडियो को देखकर लोगों ने हेली को शख्स की पत्नी को सबकुछ बताने के लिए कहा। वीडियो पर यूजर्स ने कई कमेंट्स कर हेली को सच बोलने को कहा।
आखिरकार, हेली ने इसे अपना कर्तव्य समझते हुए। शख्स की पत्नी को सबकुछ बताने का फैसला कर लिया। वो उसकी पत्नी से जाकर मिली। इसकी हेली ने वीडियो भी बना ली है। हेली ने शख्स की पत्नी को सबकुछ बता दिया। उसके घर जाने से लेकर टिंडर पर हुई बात तक को हेली ने बताया। महिला को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। वो ये सब सुनकर हैरान रह गई। अब महिला ने अपने पति के इस धोखे पर उसे सबक सिखाने की ठान ली है।
संबंधित खबरें:
सुहागरात की सेज पर इंतजार करता रह गया दूल्हा, दुल्हन हो गई फरार, जानें क्या है पूरा मामला