Lucknow News: डुप्लीकेट सलमान खान के नाम से मशहूर शख्स को पुलिस ने धर दबोचा है। ये शख्स सलमान की तरह लुक लेकर सड़कों पर वीडियो बनाता था। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का नाम आजम अंसारी है। आजम को पुलिस ने घंटाघर के पास वीडियो बनाने के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
Lucknow News: आजम पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का आरोप
आजम सलमान खान का फैन है और उनकी नकल कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करता था। आजम लखनऊ की सड़कों पर वीडियों बनाया करता था। वीडियो बनाने के दौरान कई बार आजम ने नियमों का उल्लंघन किया है। कई बार सड़कों पर गाड़ियों को रोक आजम रील बनाने लग जाता था जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती थी। आजम ने सलमान की तरह नकल करते हुए सिगरेट पीते हुए वीडियो बनाई थी जिसके कारण उस पर सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान करने का भी आरोप है।
पुलिस ने डुप्लीकेट सलमान खान को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है। आजम पर शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।
Lucknow News: सलमान खान का जबरदस्त फैन
आजम अभिनेता सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है। वह सलमान खान की तरह कपड़े पहनता है। तेरे नाम फिल्म की तरह ही सलमान की एक्टिंग किया करता था। जिस अंदाज में सलमान ने मूवी में सिगरेट पी है, उसी अंदाज में ये भी सड़क पर सिगरेट पीता था। सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले बनाता था। कभी-कभी चौराहे पर खड़े होकर कपड़े उतार कर एक्टिंग करने लगता था। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकतों के कारण लोग बेहद परेशान थे।
शख्स के वीडियो बनाने के कारण रोड पर अक्सर जाम लग जाया करता था। आजम के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। कई लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत के बाद ठाकुरगंज की पुलिस ने आजम को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि डुप्लीकेट सलमान खान के यूट्यूब पर 1 लाख 67 हजार फॉलोअर्स हैं। डुप्लीकेट सलमान खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उसके वीडियो को लाखों देखते हैं।
संबंधित खबरें: