Jara Hatke News: युगांडा का ये शख्स 102 बच्चों का है बाप, 12 पत्नियों को बोला- अब बस!

0
248
Jara Hatke News
Jara Hatke News

Jara Hatke News: बढ़ती आबादी को लेकर आए दिन चर्चा होती रहती है। यह सामाजिक ही नहीं बल्कि अब राजनतीतिक मुद्दा भी बन गया है। लेकिन आज हम एक ऐसी खबर लाए हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अफ्रीका में रहने वाला यह परिवार जिसके बारें में सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। बता दें कि इस शख्स की एक या दो नहीं बल्कि 12 पत्नियां है और 102 बच्चे हैं। इस व्यक्ति के परिवार की संख्या पढ़कर आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी। इस शख्स की 12 पत्नियां, 102 बच्चें और 568 पोते-पोतियां है।

Jara Hatke News
Jara Hatke News

Jara Hatke News: गर्भनिरोधक गोलियों खाने के लिए पत्नियों को दी सलाह

102 बच्चों की परवरिश करने वाला यह शख्स पेशे से किसान है। शख्स का नाम मूसा है। उसने अब आखिरकार फैसला लिया है कि वह अब अपनी सभी पत्नियों को गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। शख्स की उम्र 67 साल है। उसने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उसे अपने परिवार की परवरिश करने में परेशानी हो रही है। मूसा का कहना है कि आय कम होती जा रही है और जीवन यापन के लिए लागत बढ़ रही है। इसलिए मैने यह निर्णय लिया है। हालांकि, लुसाका शहर में गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करना उचित नहीं माना जाता है।

शख्स युगांडा के लुसाका शहर का रहने वाला है। यहां एक से ज्यादा महिलाओं से विवाह करना अपराध नहीं है। इसलिए उन्होंने एक के बाद एक शादियां कर ली। मूसा का यह भी कहना है कि पुरुष केवल एक महिला के साथ रहकर संतुष्ट कैसे हो सकता है। इतना ही नहीं हैरानी वाली बात यह है कि मूसा की सभी पत्नियां एक ही घर में रहती है। उनके बच्चे भी उसके साथ खेत में ही काम करते हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here