Holi Skin Tips: इन घरेलू नुस्खों से बचाएं अपने नाखून और त्वचा, अगर लग गया है पक्का रंग तो अपनाएं ये उपाय

0
284
Holi Skin Tips
Holi Skin Tips

Holi Skin Tips: होली का नाम सुनते ही आपके दिमाग में रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल आने लगते हैं। रंगों में रंगे लोग नजर आने लगते हैं। होली के एक हफ्ते पहले से ही हम सोचने लगते हैं कि किस दोस्त को कौन-सा रंग लगाना है और कितना पक्का रंग लगाना है। लेकिन कई बार हम खुद ऐसे रंगों में रंग जाते हैं जिसे छुड़ाने में हमारे पसीने छूट जाते हैं। कई बार तो हम कुछ ऐसे तरीके अपनाने लगते हैं जो हमारे लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। इस खबर में हम आपको घर बैठे नेचुरल तरीके बताएंगे जिससे आपको बिना परेशानी और नुकसान के रंगों से छुटकारा मिल जाएगा।

holi k rang

Holi Skin Tips: Moisturizer का करें इस्तेमाल

होली खेलने से पहले अगर आप अपने हाथ, पैर और चेहरे पर Moisturizer लगा लेते हैं तो आपको सभी तरह के पक्के और कच्चे रंगों से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा। इससे कोई भी रंग आपके शरीर में चिपकेगा नहीं और जो रहेगा वो भी आसानी से ही उतर जाएगा।

holi15

Holi Skin Tips: बेसन से हटाएं रंग

यदि आप बेसन से अपने रंगों को स्क्रब करते हुए हटाएंगे तो ये आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। वहीं अगर आप बेसन और कच्चे दूध के पेस्ट से स्क्रब करते हैं तो ये आपके स्कीन के लिए काफी फायदेमंद होगा। क्योंकि कच्चा दूध क्लिंजिंग मिल्क का काम करता है और बेसन तो हमेशा से त्वचा के लिए अच्छा साबित होता है।

holi 3

Holi Skin Tips: बालों में लगाएं दही

होली खेलने के बाद नहाने से लगभग 40-45 मिनट पहले अपने बालों में दही लगा लें। दरअसल, दही आपके लिए नेचुरल कंडिशनर का काम करता है। इससे आपके बालों को नमी मिलेगी और रंग बालों से आसानी से छूट जाएंगे और बालों को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा।

holi

Holi Skin Tips: बालों में लगाकर रखें तेल

होली खेलने से पहले अपने बालों में कोई भी तेल लगाएंं और महिलाएं चोटी बना लें। इससे आपके बालों में चिकनाई बनी रहेगी और कोई रंग आसानी से उतर जाएगा। चोटी बनाने से आपके बालों में उलझन नहीं होगी और बाल टूटेंगे भी नहीं।

holi 4

Holi Skin Tips: नाखूनों पर लगाएं नेलपेंट

होली के रंग नाखूनों में सबसे लंबे समय तक रहती हैं। ऐसे में नाखून बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। इससे बचने के लिए आप होली खेलने से पहले हाथ और पैर के नाखूनों पर नेलपेंट लगा लें। इससे रंग आपके नाखूनों पर नहीं चढ़ेंगे। हाथ के नाखूनों में अंदर की तरफ आप ट्रांसपेरेंट नेलपेंट लगा सकते हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here