Hina Rabbani Khar, पाकिस्तान की वो मंत्री जिनके आगे फेल हैं कई फिल्मी सितारे, इनका Fashion Sense है Simple और Classy

0
222
Hina Rabbani Khar
Hina Rabbani Khar

Hina Rabbani Khar: जहां हर तरफ कहा जाता था कि महिलाएं केवल घर संभालने और खाना बनाने के लिए होती हैं। वहीं, आज विश्व के लगभग सभी देशों में महिलाएं पुरुषों को टक्कर दे रही हैं। उन्हीं महिलाओं में पाकिस्तान की मंत्री Hina Rabbani Khar शामिल हैं। जो आज पाकिस्तान की राजनीति का जाना माना चेहरा हैं। इनको पाकिस्तान ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में जाना जाता है।

Hina Rabbani Khar ने अपने लुक से सबको बनाया अपना फैन

Hina Rabbani Khar ने अपने काम से अपनी पहचान को काफी मजबूती दी है। दरअसल, एक बार फिर ये चर्चा का विषय बन रही हैं क्योंकि यह पाकिस्तान की नई सरकार में मंत्री बनाई जा रही हैं। इन्होंने 2011 से 2013 तक पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय संभाला था। साथ ही इन्होंने सबसे कम उम्र में मंत्रालय संभालने का रिकॉर्ड भी बनाया है। यह पाकिस्तान की पहली महिला राजनेता थी, जिन्हें कोई मंत्रालय दिया गया था।

Hina Rabbani Khar को इनके फैशन और लुक के लिए भी काफी लोग जानते हैं। जब अपने पिछले कार्यकाल में यह भारत आईं थी तो इन्होंने फैशन के मामले में कई लोगों को टक्कर दी थी। इनका लुक देखकर सब हैरान थे। अपने सिंपल सूट में भी काफी क्लासी लग रही थीं। इनको पाकिस्तान की स्टाइलिश आइकॉन में गिना जाता है। इनके सूट, बैग्स, चश्मे सभी चीजें इन्हें क्लासिक लुक देते हैं।

Hina Rabbani Khar अपना लुक ट्रैंड के अनुसार चुनती हैं। इनका हेयर स्टाइल और हेयर कलर भी हमेशा ट्रैंड के साथ ही चलता है। अगर इनके मेकअप की बात करें तो इन्हें हमेशा हल्के मेकअप में देखा गया है। यह हमेशा आईलाइनर के साथ हल्के पिंक कलर की लिप्स्टिक और ब्लश लगाती हैं।

Hina Rabbani Khar को हमेशा कुर्ती और पैंट ही कैरी करता देखा गया है। जिसके साथ ये लाइट ज्वैलरी जैसे नैकपीस और ईयररिंग्स पहन कर अपना लुक पूरा करती हैं। इनके बैग्स और सैंडल हमेशा ड्रेस से मैचिंग होता है या फिर सबसे बेस्ट कलर कंट्रास्ट का होता है।

हैंड बैग्स के मामले में यह हमेशा चर्चा का विषय रही हैं। इनको हमेशा हर जगह ब्रांडेड हैंड बैग्स के साथ देख गया है। भारत दौरे के समय इन्हें 7 लाख का बैग लिए देखा गया था। इन्हें ज्यादातर Louis Vuitton, Ferragamo, Prada ब्रांड के बैग्स के साथ देखा गया है।

Hina Rabbani Khar अपने लुक, स्टाइल और काम की वजह से हमेशा दूसरों की नजरों में रही हैं। अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने टैलेंट को भी इन्होंने समय समय पर निखारा है।

संबंधित खबरें:

IAS Athar Aamir Khan की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, लड़कियों ने शादी के लिए किया प्रपोज

IAS Tina Dabi करने जा रही हैं IAS Prdeep Gawande से शादी, इन तस्वीरों में देखकर जानें इनका Lifestyle

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here