पुलिस स्‍टेशन जाने की जरूरत नहीं, Delhi Police की इन ऑनलाइन ‘Apps’ से जल्‍द मिलेगी मदद

Delhi Police: दिल्‍ली पुलिस की ऑनलाइन मदद बेहद कारगर साबित हो रही है। इसके माध्‍यम से दर्ज अधिकतर शिकायतों का निवारण समय रहते ही कर दिया जाता है।

0
227
Delhi Police
Delhi Police

Delhi Police: राजधानी में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और सुरक्षा की दृष्टि से हर नागरिक का अपडेट होना बेहद जरूरी हो गया है। पुलिस की तुरंत मदद पाने के लिए अब बार-बार पुलिस स्‍टेशन या चौकी जाने की जरूरत नहीं है। समय की बचत और मौके पर सहायता पाने के लिए दिल्‍ली पुलिस की ऑनलाइन मदद बेहद कारगर साबित हो रही है। इसके माध्‍यम से दर्ज अधिकतर शिकायतों का निवारण समय रहते ही कर दिया जाता है। आइये बताते हैं किन ऑनलाइन ऐप की मदद से आप भी ले सकते हैं पुलिस की मदद।

delhi police 1
Delhi Police.

Delhi Police: 50 फीसदी से अधिक लोगों को नहीं पुलिस की ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी

दिल्‍ली पुलिस की ओर से राजधानी में किए गए एक सर्वे में इस बात का पता चला कि अधिकतर लोगों को पुलिस की ऑनलाइन ऐप की जानकारी ही नहीं है। महज 10 फीसदी से कम लोग इसके बारे में थोड़ा बहुत ज्ञान रखते हैं। बीते 14 मई को दिल्‍ली पुलिस के तत्‍पर ऐप के बारे में लोगों से पूछने पर निराशा हाथ लगी। इस दौरान 240 में से महज 40 फीसदी लोगों को ही इसकी जानकारी थी।

Delhi Police: आइये जानते हैं दिल्‍ली पुलिस की कुछ बेहद खास ऐप के बारे में

delhi police 2
Delhi Police.
1.तत्‍पर ऐप- ये दिल्‍ली पुलिस का बेहद महत्‍वपूर्ण वन टच ऐप है। आपात सेवा, वाहन चोरी,ई-एफआईआर, गुमशुदगी की तलाश आदि के साथ ही ट्रैफिक अलर्ट की जानकारी भी मिलती है। 2. हिम्‍मत प्‍लस ऐप– ऐप कैब में यात्रा करने वाली महिलाओं की तत्‍काल सुरचा के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। इस ऐप के जरिये संदेश शीघ्र पुलिस मुख्‍यालय पहुंचता है। जहां से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस पीडि़ता तक पहुंचती है।
3. सीनियर सिटीजन ऐप- दिल्‍ली पुलिस ने ये सुविधा बुजुर्गों के लिए लॉन्‍च की है। इस ऐप को टच करने मात्र से ही पुलिस मौके पर पहुंच जाती है। 4. लॉस्‍ट रिपोर्ट ऐप- इस ऐप का इस्‍तेमाल दस्‍तावेज एवं अन्‍य सामान के गुम हो जाने पर होता है। रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं।
5. मोटर व्‍हीकल थेफ्ट ऐप- इस ऐप के जरिये वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। इसकी डिटेल सीधे जिप नेट पर चली जाती है।

जानें दिल्‍ली पुलिस के महत्‍वपूर्ण हेल्‍पलाइन नंबर
112– ये मोबाइल से डायल किए जाने वाला इमरजेंसी नंबर है। जहां से सीधे पुलिस, एंबुलेंस और दमकल को सूचना जाती है।
1291-वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए हेल्‍पलाइन नंबर
1090-आई एंड ईयर का हेल्‍पलाइन नंबर, यानी संदिग्‍ध के बारे मं जानकारी दी जाती है।
1930- ठगी की जानकारी देने लिए या साइबर सेल से बात करने के लिए।
1098- ये खासतौर से बच्‍चों की सुरक्षा के लिए बनाई गई हेल्‍पलाइन नंबर है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here