Couple Bought Village: एक टाइम पर कपल के पास नहीं था घर, अब बने पूरे गांव के मालिक

Couple Bought Village: दुनिया में बहुत कुछ चलता रहता है, रोज रोज कुछ नया सुन ने को मिलता है। इसी के चलते एक खबर सामले आई है।

0
233
Couple Bought Village
Couple Bought Village

Couple Bought Village: दुनिया में बहुत कुछ चलता रहता है, रोज रोज कुछ नया सुनने को मिलता है। अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। दरअसल यह एक कपल के बारे में है जिन्होंने एक छोटा सा गांव खरीद लिया है। पहले ये कपल ब्रिटेन में एक मोबाइल वैन में अपना जीवन गुजारा करते थे। जो गांव इन लोगों ने खरीदा है, इसके बारे मे जानकारी उनके एक दोस्त से मिली थी। कपल ने बताया कि ब्रिटेन में उन्होंने घर खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन पैसे की कीमत अधिक होने की वजह से वो घर नहीं खरीद सके थे।

image 11 43
Couple Bought Village

Couple Bought Village: कपल को हुई थी मुश्किल

कपल को ब्रिटेन में प्रॉपर्टी खरीदने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, अब इस कपल ने दूसरे देश में जाकर एक छोटा सा गांव खरीद लिया है. हालांकि, ‘गांव’ खरीदने के लिए इस कपल को सिर्फ 22 लाख रुपए खर्च करने पड़े। इससे पहले ये दोनों लोग वैन में रह रहे थे।

गे कपल ने फ्रांस में खरीदा गांव

पॉल मैपली और यिप वार्ड, दोनों की उम्र 48 साल है। दोनों ‘गे’ (Gay) कपल हैं। इससे पहले कपल टनब्रिज वेल्‍स, केंट (ब्रिटेन) में रह रहा था। अब कपल ने ला बुसलायर, इन नॉर्मेंडी (फ्रांस) में गांव खरीदा है। कपल ने जो गांव खरीदा है, उसमें 6 कॉटेज और 2 मंजिला वर्कशॉप है। इसके अलावा घोड़ों को रखने की जगह, कुआं, साइडर प्रेस भी मौजूद है। वहीं काफी बड़ा खेल का मैदान भी मौजूद है।

दूसरे देश में खरीदा गांव

कपल ने बताया कि उन्‍होंने अपना देश छोड़ा और दूसरे देश में घर बनाने का फैसला किया। दोनों ही लोग पेशे से माली हैं। यिप ने बताया, 2021 में जिस इलाके में वो रह रहे थे। वहां रहने के लिए एक छोटी सी जगह खरीदने के लिए 2 करोड़ 88 लाख रुपए (3 लाख पाउंड) खर्च करने पड़ते थे, लेकिन दूसरे देश में उनको काफी कम दाम में गांव मिल गया।

गांव को बनाएंगे हॉलिडे डेस्टिनेशन

fee 26
Couple Bought Village

कपल इससे पहले अपने दोस्‍त के वैन में रहते थे। पॉल मैपली और यिप वार्ड ने बताया कि ‘ला बुसलायर’ के बारे में उन्‍हें दोस्त से जानकारी मिली थी। पॉल के बताया, शुरुआत में उनके पास पैसों की भी कमी थी। लेकिन पैसों की दिक्‍कत के बावजूद यहां आकर उन्‍हें ठीक लग रहा है। कपल ने सोचा है कि इस गांव को वो लोग अधिक सुविधाओं वाला हॉलिडे डेस्टिनेशन बना सकते हैं। पड़ोस के गांव में जो लोग रहते हैं, उनसे भी अब उनकी अच्‍छी जान-पहचान हो गई है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here