इस देश में कंडोम के दाम जानकर लोग हैरान, 60 हजार रुपये में खरीदने को मजबूर

0
275
Condom Price: इस देश में कंडोम के दाम जानकर लोग हैरान, 60 हजार रुपये में खरीदने को लोग मजबूर
Condom Price: इस देश में कंडोम के दाम जानकर लोग हैरान, 60 हजार रुपये में खरीदने को लोग मजबूर

Condom Price: कई देशों में सरकार द्वारा मुफ्त में कंडोम उपलब्ध कराए जाते हैं जिसके पीछे कई कारण होते हैं। हालांकि ऐसे कई देश होते हैं जहां ब्रांडेड कंडोम लेने के लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है लेकिन एक ऐसा देश भी है जहां पर कंडोम का एक पैकेट का दाम 60,000 रुपये है।

Condom Price: लोगों के उड़े होश

आपको बता दें, वेनेजुएला में एक पैकेट कंडोम की कीमत लगभग 60,000 रुपये है और सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इसके बाद भी मेडिकल स्टोर्स के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है। दरअसल, यहां पर कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स की कीमत भी आसमान छू रही है। साथ ही लोगों के मन में पिल्स को लेकर थोड़ी शंका रहती है इसलिए लोग कंडोम के लिए ही मेडिकल स्टोर्स पर भीड़ लगाए हुए हैं।

pills

Condom Price: गर्भपात करना अपराध

वेनेजुएला में गर्भपात कराना भी अपराध माना जाता है, यदि कोई गर्भपात कराते हुए पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। इतनी सख्ती के बाद भी इतने ऊंचे दामों पर कंडोम की बिक्री करना लोगों को हैरानी में डाल रहा है। आपको बता दें, संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2015 के मुताबिक, वेनेजुएला में किशोरियों में गर्भावस्था के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, यह देश लैटिन अमेरिका में देशों में ऐसे मामलों में सबसे आगे है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक वेनेजुएला को लोग अपनी सैलरी का आधा हिस्सा कंडोम और कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स पर ही खर्च कर देते हैं।

2Q==

Condom Price: आपको बता दें, वेनेजुएला में कंडोम के अलावा रोजमर्रा की कई चीजों के दाम भी बेहद ज्यादा हैं जैसे वहां के लोग तो ब्रेड और सब्जी जैसी चीजों के लिए भी तरसते नजर आते हैं।

संबंधित खबरें:

Pregnancy Tips: Safe Sex Life इंजॉय करने के लिए जरूरी नहीं पिल्स और कंडोम, अपनाएं ये नया तरीका

Pregnancy के दौरान कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, क्या खाएं और क्या नहीं खाएं; जानें यहां…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here