New Year 2022: आने से पहले ही नए साल को कैसे मनाना है इस बात की तैयारियां होने लगती हैं। लेकिन अगर आप साल की शुरुआत जश्न मनाने से हटकर कुछ करना चाहते है तो दिल्ली के पास घूमने की इन जगहों में से एक आपका अगला New Year Party Destination हो सकता है। इस साल पार्टी की योजना बनाते समय आप इन जगहों को ध्यान में रख सकते हैं।

Lansdowne
New Year के लिए उत्तराखंड का Lansdowne एक ऐसा Hill Station है जो अपनी शांति और सुकून भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। बर्फ से ढ़के पहाड़ों के शानदार नजारे के साथ यह जगह जंगल में Campaigning और Long Walk का आनंद लेने के लिए एक शानदार जगह है। Lansdowne में आपको नए साल की पार्टी एक जबरदस्त अनुभव होगा।

दिल्ली से Lansdowne का सफर और खर्च
Lansdowne दिल्ली से 260 km की दूरी पर स्थित है। जहां आप ट्रेन और अपनी निजी वाहन से सफर कर सकते है। इसका निकटतम रेलवे स्टेशन कोटद्वार है। यहां के नजारों को देखने के लिए आपके पास 1N/2D का समय होना चाहिए। यहां का कुल खर्च 5,000 तक होगा।
Kanatal
सर्दियों में उत्तराखंड में घूमने के लिए Kanatal शांत जगह है। Kanatal में Snow Camping इसको New Year Party के लिए एक Best Place बनाता है।

दिल्ली से Kanatal का सफर और खर्च
Kanatal दिल्ली से 321 km की दूरी पर है। जहां आप ट्रेन और अपनी निजी वाहन से सफर कर सकते है। इसका निकटतम रेलवे स्टेशन रिषिकेश है। यहां की खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए भी आपके पास 1N/2D का समय होना चाहिए। यहां का कुल खर्च 5,000 तक होगा।
Mukteshwar
दिल्ली के पास घूमने के लिए यह जगह काफी कम लोकप्रिय स्थानों में से एक है। Mukteshwar, उत्तराखंड के नैनीताल का एक छोटा सा शहर है। यहां से आप सुंदर हिमालय के शानदार नजारा देख सकते है और Mukteshwar में Camping करने की वजह से इसे नए साल के जश्न के लिए आप इसे एक अद्भुत जगह मान सकते है।

दिल्ली से Mukteshwar का सफर और खर्च
Mukteshwar दिल्ली से 345 km की दूरी पर स्थित है। जहां जाने के लिेए ट्रेन और अपनी निजी वाहन इस्तेमाल कर सकते है। इसका निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। यहां का लुत्फ उठाने के लिए भी आपके पास 1N/2D का समय होना चाहिए। यहां का कुल खर्च 5,500 के करीब होगा लेकिन आपको योजना के अनुसार 2,500 और जोड़ कर चलें।
Mashobra
Shimla के पास Mashobra एक छोटा सा गांव है जिसे Shimla के लोकप्रियता के आगे नजरअंदाज कर दिया जाता है। धुंध भरी पहाड़ियों, हरे-भरे सेब के बागों के साथ, Mashobra प्रकृति प्रेमियों के लिए पहली पसंद है। इतना ही नहीं, Mashobra में Paragliding, Tracking, Raftling,और Rock Climbing जैसी गतिविधियों में शामिल होने का भी मौका मिलता है।

दिल्ली से Mashobra का सफर और खर्च
दिल्ली से Mashobra जाने के लिए शिमला का रास्ता सबसे सरल है। जहां आप ट्रेन और अपनी निजी वाहन दोनों से सफर कर सकते है। यहां के खूबसूरती को परखने के लिए भी आपके पास 1N/2D का समय होना चाहिए। यहां का कुल खर्च लगभग 6,500 के करीब होगा।
Jaipur
अगर आप इस साल नया साल मनाने के लिए पहाड़ों से अलग जाना चाहते है तो राजस्थान सबसे अच्छी जगह है। राजस्थान राजसी किलों से भरा हुआ है। राजस्थान के सभी शहरों में सबसे अच्छा जयपुर है जो वहां के भोजन, पर्यटन स्थलों और खरीदारी की वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही आपको ऊंट का सफर करने का मौका मिलेगा।

दिल्ली से Jaipur का सफर और खर्च
Jaipur की दूरी दिल्ली से 281 km है। जहां आप हवाई जहाज, ट्रेन और अपनी निजी वाहन से सफर कर सकते है। इसका निकटतम हवाई अड्डा संगनेर है। यहां के नजारों का मजा लेने के लिए आपके पास 2N/3D का समय होना चाहिए। यहां का कुल खर्च लगभग 6,000 के करीब होगा।
यह भी पढ़ें:
Merry Christmas 2021: कौन हैं Santa, क्या है उनसे जुड़ी कहानी?
Delhi NCR में घूमने की वो जगहें, जिसे शायद आप अबतक नहीं जानते हैं