देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से थर्रा गई है। आज तड़के सुबह तीन बजे  दिल्ली के नेहरु प्लेस इलाके में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई। बदमाशों के द्वारा पहले की गई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की है।  दो बदमाशों को पकड़ने के लिए हुए इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से 13 राउंड गोलियां चलीं।

इस एनकाउंटर के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश अकबर गिरफ्तार हो गया है। वहीँ अकबर का दोस्त राशिद भागने में कामयाब रहा। एनकाउंटर के दौरान पुलिसकर्मियों को भी गोली लगने की खबर है। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने रहने की वजह से किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। कुछ दिन पहले इन बदमाशों ने प्रह्लादपुर में फायरिंग की थी।

nehru place

एनकाउंटर का यह मामला दिल्ली के साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्थित नेहरू प्लेस इलाके का है। पुलिस को अकबर उर्फ दानिश और आसिफ नामक दो बदमाशों के इलाके में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। खुद को पुलिस से घिरता देख दानिश और आसिफ ने पुलिस टीम पर पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

इस घटना ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिया है। अहले सुबह हुई इस कारवाई में अकबर की गिरफ़्तारी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। पुलिस अकबर के दोस्त और दूसरे बदमाश राशिद की गिरफ़्तारी के लिए भी आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here